facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Steel Q4 Results: चौथी तिमाही में कंपनी को ₹1,503 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, लेकिन राजस्व 3.1% कमा

Advertisement

वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में समेकित आधार पर कुल राजस्व 44,819 करोड़ रुपये रहा, जो कम प्राप्तियों के कारण पिछले साल की तुलना में 3.1 प्रतिशत कम रहा।

Last Updated- May 23, 2025 | 10:24 PM IST
JSW Steel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

JSW Steel ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के दौरान समेकित शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 15.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 1,503 करोड़ रुपये हो गया। कोकिंग कोल की कीमतों में कमी और मार्जिन में सुधार की बदौलत ऐसा हुआ। एक साल पहले की इसी अवधि में सज्जन जिंदल समूह की इस प्रमुख कंपनी ने 1,299 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

तिमाही के दौरान जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ ब्लूमबर्ग के 1,608 करोड़ रुपये के अनुमान से कम रहा। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में समेकित आधार पर कुल राजस्व 44,819 करोड़ रुपये रहा, जो कम प्राप्तियों के कारण पिछले साल की तुलना में 3.1 प्रतिशत कम रहा। राजस्व के मामले में ब्लूमबर्ग का अनुमान 44,720 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर राजस्व में 8.3 प्रतिशत और शुद्ध लाभ में 109.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

तिमाही के दौरान कंपनी का कच्चे इस्पात का समेकित उत्पादन 76.3 लाख टन रहा जो तिमाही आधार पर 9 प्रतिशत और सालाना आधार पर 12 प्रतिशत अधिक है। तिमाही के दौरान इस्पात की बिक्री 74.9 लाख टन रही जो तिमाही आधार पर 12 प्रतिशत और सालाना आधार पर 11 प्रतिशत अधिक है।   जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि उसने 2.779 करोड़ टन का समेकित वार्षिक उत्पादन और 2.645 करोड़ टन की बिक्री की है जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में घोषित संशोधित वॉल्यूम के अनुमान के मुताबिक है। समूचे वित्त वर्ष 2025 में समेकित राजस्व 3.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,68,824 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध लाभ 60.2 प्रतिशत लुढ़ककर 3,504 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें…Q4 Results: Ashok Leyland, Grasim से लेकर Max Estates तक; चौथी तिमाही में किसने कितना कमाया?

‘बीपीएसएल की समाधान योजना पर कानून के मुताबिक अमल’

जेएसडब्ल्यू स्टील ने शुक्रवार को कहा कि भूषण पावर ऐंड स्टील (बीपीएसएल) की समाधान योजना पर हुआ अमल कानून के अनुरूप था और उसने इस कंपनी को फिर से खड़ा कर  सफलतापूर्वक अपनी मौजूदा स्थिति में लाने के लिए सभी कदम उठाए हैं।

पिछली 2 मई को कंपनी को उस समय बड़ा झटका लगा जब सर्वोच्च न्यायालय ने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत बीपीएसएल के लिए उसकी समाधान योजना को खारिज कर दिया और इसे खत्म करने का आदेश दिया। कंपनी ने चार साल पहले बीपीएसएल का अधिग्रहण किया था। शीर्ष अदालत ने बीपीएसएल के लेनदारों को निर्देश दिया कि वे कर्ज में डूबी इस कंपनी में लगाई गई रकम और इक्विटी योगदान को वापस करें। यह 6 मार्च, 2020 के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप था।

शुक्रवार को जेएसडब्ल्यू ने एक बयान में कहा, ‘हमने कानूनी सलाहकारों के साथ मामले का आकलन किया है और हमारा मानना है कि हमारे पास सभी उपलब्ध कानूनी उपाय करने का मजबूत आधार है।’ वित्तीय नतीजे जारी करने के दौरान भी जेएसडब्ल्यू ने कहा कि उसने अपने संयुक्त नतीजों में कोई प्रावधान नहीं किया था।

 

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement