facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Steel Q4 results: नेट प्रॉफिट 13.29 प्रतिशत बढ़कर 3,664 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 10:19 PM IST
JSW Steel Bhushan Power Acquisition Deal
BS

इस्पात क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के दौरान समेकित शुद्ध लाभ में पिछले साल के मुकाबले 13.29 प्रतिशत की उछाल दर्ज की है और यह बढ़कर 3,664 करोड़ रुपये हो गया है। अ​धिक मात्रात्मक बिक्री की वजह से लाभ में इजाफा हुआ है।

चौथी तिमाही के दौरान परिचालन से कंपनी का समेकित राजस्व 46,962 करोड़ रुपये रहा, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 0.14 प्रतिशत का इजाफा हुआ। राजस्व और लाभ के आंकड़े उम्मीद से अ​धिक रहे हैं। ब्लूमबर्ग के अनुमान में राजस्व 44,205 करोड़ रुपये और शुद्ध आय 2,069 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

पिछली तिमाही के मुकाबले राजस्व और शुद्ध लाभ में क्रमशः 20 प्रतिशत और 647.75 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ।

कंपनी ने डोल्वी फेज-2 में वृद्धि और भूषण पावर ऐंड स्टील (बीपीएसएल) के विस्तार की वजह से चौथी तिमाही में अब तक का सर्वा​धिक 65.8 लाख टन कच्चा इस्पात उत्पादन दर्ज किया।

बिक्री योग्य इस्पात की बिक्री 65.3 लाख टन रही, यह भी अब तक की सबसे अधिक है। यह नवंबर 2022 में निर्यात शुल्क हटाने के बाद निर्यात में सुधार और घरेलू और वाहन श्रेणी की रिकॉर्ड बिक्री को दर्शाता है। ​वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कच्चे इस्पात का कुल उत्पादन 67.7 लाख टन और बिक्री 67 लाख टन रही।

संपूर्ण वित्त वर्ष 23 के लिए राजस्व 1,65,960 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 13.38 प्रतिशत अधिक है। शुद्ध लाभ 4,144 करोड़ रुपये रहा, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 79.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement