facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेएसडब्ल्यू स्टील के समेकित शुद्ध लाभ में 269.7 प्रतिशत की आई उछाल

Advertisement

कंपनी का राजस्व ब्लूमबर्ग के 44,170 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक रहा, लेकिन शुद्ध लाभ 1,766 करोड़ रुपये की दर पर उम्मीद से कम रहा, तिमाही आधार पर राजस्व 4.6 प्रतिशत बढ़ा

Last Updated- October 17, 2025 | 10:54 PM IST
JSW Steel

जेएसडब्ल्यू स्टील ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के दौरान समेकित शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 269.7 प्रतिशत की उछाल दर्ज की और यह बढ़कर 1,623 करोड़ रुपये हो गया। अधिक वॉल्यूम और लौह अयस्क, कोकिंग कोल तथा बिजली की कम लागत के कारण यह इजाफा हुआ। इससे कमाई में कमी की भरपाई करने में मदद मिली। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 439 करोड़ रुपये था।

समेकित आधार पर कंपनी का कुल राजस्व पिछले वर्ष के 39,684 करोड़ रुपये की तुलना मे 13.8 प्रतिशत बढ़कर 45,152 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का राजस्व ब्लूमबर्ग के 44,170 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक रहा, लेकिन शुद्ध लाभ 1,766 करोड़ रुपये की दर पर उम्मीद से कम रहा। तिमाही आधार पर राजस्व में 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि शुद्ध लाभ में 25.7 प्रतिशत की गिरावट आई।

कंपनी ने कहा कि समेकित समायोजित एबिटा 7,849 रुपये रहा और इसमें सालाना आधार पर 39 प्रतिशत का इजाफा हुआ। मुख्य रूप से अधिक वॉल्यूम और लौह अयस्क, कोकिंग कोल तथा बिजली की कम लागत के कारण यह इजाफा हुआ। तिमाही के दौरान एबिटा 7,115 करोड़ रुपये रहा।

अमेरिकी परिचालन के पुनर्गठन को निदेशक मंडल की मंजूरी

जेएसडब्ल्यू स्टील ने शुक्रवार को अमेरिका में अपने परिचालन के पुनर्गठन और कुछ घरेलू अनुषंगी कंपनियों के विलय की घोषणा की। कंपनी ने शेयर को बताया कि इस संबंध में निदेशक मंडल की बैठक में फैसले किए गए। निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में कंपनी के अमेरिकी परिचालन के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी है, जो समग्र समूह संरचना को एकीकृत और सरल बनाने के नियमित प्रयासों का हिस्सा है। कंपनी ने पेरियामा होल्डिंग्स एलएलसी (पेरियामा) और एसेरो जंक्शन होल्डिंग्स इंक. (एसेरो) के तहत कई संस्थाओं में निवेश के जरिये अमेरिकी इस्पात निर्माण क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाई है। भाषा

Advertisement
First Published - October 17, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement