facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Steel ऑस्ट्रेलियाई कंपनी में दो-तिहाई हिस्सेदारी 12 करोड़ डॉलर में खरीदेगी

Advertisement

निवेश की शर्तों के मुताबिक, कंपनी को वर्ष 2030 में देय स्थगित प्रतिफल की अपनी देनदारी को पूरा करने के लिए एम रेस एनएसडब्ल्यू में पांच करोड़ डॉलर का और निवेश करना होगा।

Last Updated- August 13, 2024 | 7:45 AM IST
JSW Steel
Representatve Image

घरेलू इस्पात उत्पादक जेएसडब्ल्यू स्टील के निदेशक मंडल ने ऑस्ट्रेलिया की कंपनी एम रेस एनएसडब्ल्यू एचसीसी में 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश को मंजूरी दी है।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने सोमवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि उसके पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी जेएसडब्ल्यू स्टील (नीदरलैंड) के जरिये ऑस्ट्रेलियाई कंपनी में यह निवेश किया जाएगा।

इस्पात कंपनी ने कहा, ‘‘निदेशक मंडल ने 12 अगस्त को गैर-वोटिंग क्लास बी शेयरों की सदस्यता के जरिये एम रेस एनएसडब्ल्यू में 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 12 करोड़ डॉलर के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी।’’ निवेश की शर्तों के मुताबिक, कंपनी को वर्ष 2030 में देय स्थगित प्रतिफल की अपनी देनदारी को पूरा करने के लिए एम रेस एनएसडब्ल्यू में पांच करोड़ डॉलर का और निवेश करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया की इस कंपनी का स्वामित्व मैथ्यू लैटिमोर के पास है, जो अंतरराष्ट्रीय खनन, निवेश, विपणन एवं कारोबार कंपनी एम रिसोर्सेज के मालिक हैं।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण उसके दीर्घकालिक रणनीतिक लक्ष्यों के अनुरूप है और उच्च गुणवत्ता वाले प्राइम हार्ड कोकिंग कोल की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करता है।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 7:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement