facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में 14.5 करोड़ डॉलर निवेश करेगी JSW स्टील

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 11:03 PM IST
JSW Lithium-ion Cell Plant

भारत की जेएसडब्ल्यू स्टील की सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए ओहियो इंक ओहियो के मिंगो जंक्शन में विनिर्माण परिचालन उन्नयन के लिए परियोजनाओं में 14.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसका उद्देश्य बाइडेन प्रशासन की ‘बाय अमेरिका’ नीतियों के अनुरूप अमेरिका में ‘पिघलाई और विनिर्मित’ गुणवत्तापूर्ण इस्पत उत्पादों की मांग पूरा करना है। उम्मीद की जा रही है कि नई परियोजनाएं वित्त वर्ष 26 में पूरी और चालू हो जाएंगी।

इस निवेश की घोषणा मैरीलैंड के नैशनल हार्बर में आयोजित ‘सेलेक्ट यूएसए इन्वेस्टमेंट समिट’ में की गई। जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए के निदेशक पार्थ जिंदल ने कहा कि यह नया निवेश सतत और हरित भविष्य के प्रति जेएसडब्ल्यू की प्रतिबद्धता दोहराता है।

जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए में किया जा रहा परिचालन उन्नयन हमारे दीर्घकालिक ईएसजी लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में प्रगतिशील कदम है। कंपनी ने कहा कि यह नया निवेश उसके ‘मेड इन यूएसए’ उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार और आयात में सुधार करने में मदद करेगा।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement