facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Steel का एकीकृत कच्चा इस्पात उत्पादन अगस्त में मामूली बढ़कर 23.16 लाख टन पर

Advertisement

JSW Steel ने अपने भारतीय परिचालन से अगस्त में 22.49 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया। यह पिछले वर्ष इसी महीने के 22.15 लाख टन से दो प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- September 12, 2024 | 11:33 AM IST
JSW Steel Bhushan Power Acquisition Deal
Representative image

सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली जेएसडब्ल्यू स्टील का अगस्त में एकीकृत कच्चा इस्पात उत्पादन एक प्रतिशत बढ़कर 23.16 लाख टन हो गया है। पिछले साल इसी महीने में कंपनी का एकीकृत कच्चा इस्पात उत्पादन 22.86 लाख टन रहा था।

जेएसडब्ल्यू ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “एकीकृत कच्चे इस्पात उत्पादन में सालाना आधार पर एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है।” कंपनी ने अपने भारतीय परिचालन से अगस्त में 22.49 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया। यह पिछले वर्ष इसी महीने के 22.15 लाख टन से दो प्रतिशत अधिक है।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा, “भारतीय परिचालन में मासिक कच्चे इस्पात का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में दो प्रतिशत अधिक रहा तथा क्षमता उपयोग 91 प्रतिशत रहा।”

जेएसडब्ल्यू स्टील अमेरिका- ओहियो ने समीक्षाधीन माह में 0.67 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया, जो अगस्त, 2023 में उत्पादित 0.71 लाख टन की तुलना में कम है। जेएसडब्ल्यू स्टील, 24 अरब डॉलर वाले जेएसडब्ल्यू समूह का प्रमुख कारोबार है।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 11:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement