facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EV तकनीक के लिए लीपमोटर के साथ बात कर रही JSW

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि प्रौद्योगिकी लाइसेंसिंग समझौते के तहत JSW अपने ब्रांड के नाम के तहत भारत में EV का निर्माण करने के लिए लीपमोटर के प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगी।

Last Updated- August 31, 2023 | 10:22 PM IST
JSW Group

जेएसडब्ल्यू समूह भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाइसेंस लेने के वास्ते चीन की वाहन निर्माता कंपनी लीपमोटर के साथ शुरुआती स्तर की बातचीत कर रहा है। मामले के जानकार लोगों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि प्रौद्योगिकी लाइसेंसिंग समझौते के तहत जेएसडब्ल्यू अपने ब्रांड के नाम के तहत भारत में ईवी का निर्माण करने के लिए लीपमोटर के प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगी।

एक सूत्र कहा कि जेएसडब्ल्यू द्वारा सिंगल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की संभावना है जिस पर वह कम से कम तीन मध्यम आकार के स्पोर्ट-यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) बना सकती है। इसके साथ ही लीपमोटर भारतीय कंपनी के लिए कारों की इंजीनियरिंग भी करेगी।
सूत्रों ने यह नहीं बताया कि उत्पादन कब से शुरू होने की संभावना है।

Also read: JSW लाएगी इलेक्ट्रिक कार! 15 से 20 लाख रुपये हो सकता है दाम

सूत्र ने बताया कि देश में इलेक्ट्रिक वाहन को आगे बढ़ाने के लिए चीन की एसएआईसी मोटर कॉर्प के स्वामित्व वाली एमजी मोटर इंडिया में भी हिस्सेदारी खरीदने के लिए भी बातचीत कर रहा है। हालांकि यह चर्चा अभी धीमी हो गई है।

भारत का ईवी बाजार छोटा है। इसमें अभी टाटा मोटर्स का दबदबा है। ईवी खंड टाटा मोटर्स की बिक्री हावी है, जो पिछले वित्त वर्ष में बेची गई सभी कारों का 2 फीसदी से भी कम है। मगर, ईवी की वृद्धि तेज बनी हुई है और सरकार भी साल 2030 तक ईवी की बिक्री को 30 फीसदी तक बढ़ाना चाहती है।

एक व्यक्ति ने कहा, ‘जेएसडब्ल्यू अपने ब्रांड के तहत कारें बेचना चाहती है। इसके लिए उन्हें किसी मौजूदा कार निर्माता में निवेश या संयुक्त उद्यम से अधिक प्रौद्योगिकी की आवश्यकता है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी चीन की कुछ अन्य वाहन निर्माताओं के साथ भी बातचीत कर रही है।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement