facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JTL Industries की बिक्री पहली छमाही में 54.66% बढ़कर 1.59 लाख टन पर

Advertisement

कंपनी ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब और पाइप की मजबूत मांग से उसकी बिक्री में उछाल आया है।

Last Updated- October 04, 2023 | 1:10 PM IST
Steel

स्टील पाइप बनाने वाली कंपनी जेटीएल इंडस्ट्रीज (JTL Industries) की बिक्री चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 54.66 प्रतिशत बढ़कर 1.59 लाख टन रही है। जेटीएल इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर की तिमाही में भी कंपनी की बिक्री 56.78 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 81,686 टन रही है।

कंपनी ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब और पाइप की मजबूत मांग से उसकी बिक्री में उछाल आया है।

यह भी पढ़ें : ग्रीन हाइड्रोजन मानक को अनिवार्य करने का प्रस्ताव, उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाने पर भी जोर

इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री 1.02 लाख टन रही थी। वहीं वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 52,101 टन थी।

JTL Industries ने कहा कि पहली छमाही में उसके मूल्यवर्धित उत्पादों की बिक्री बढ़कर 60,708 टन हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 40,221 टन थी।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हमने सबसे ऊंचा तिमाही बिक्री आंकड़ा दर्ज किया है। यह हमारे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से निरंतर समर्थन को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 1:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement