facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jubilant Agro Sciences का कीटनाशकों का रसायन बनाने के लिए कृषि रसायन कंपनी से समझौता

Advertisement

जुबिलेंट इन्ग्रेविया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुबिलेंट एग्रो साइंसेज लिमिटेड ने रसायन के अनुबंधित विनिर्माण के लिए एक ग्राहक के साथ आपसी गोपनीयता समझौता किया है।

Last Updated- October 02, 2024 | 1:48 PM IST
Agri stocks
Representative Image

जुबिलेंट इंग्रीविया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई जुबिलेंट एग्रो साइंसेज लिमिटेड ने एक ‘कृषि मध्यवर्ती’ के उत्पादन के लिए एक अग्रणी कृषि रसायन कंपनी के साथ विनिर्माण समझौता किया है।

विभिन्न कीटनाशकों को बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन को ‘कृषि मध्यवर्ती’ कहा जाता है। जुबिलेंट इन्ग्रेविया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुबिलेंट एग्रो साइंसेज लिमिटेड (जेएएसएल) ने रसायन के अनुबंधित विनिर्माण के लिए एक ग्राहक के साथ आपसी गोपनीयता समझौता किया है।

कंपनी ने नाम बताए बिना कहा कि ग्राहक कंपनी का मूल्यांकन कई अरब डॉलर का है और वह एक अग्रणी कृषि-रसायन नवोन्मेष कंपनी है। कंपनी ने कहा कि समझौते के तहत, उत्पादन शुरू होने के बाद अगले कुछ वर्षों की अवधि में ग्राहकों को रसायन की आपूर्ति से लगभग 30 करोड़ डॉलर से अधिक की आय के आधार पर कुल निवेश का भुगतान किया जाएगा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि जेएएसएल विनिर्माण सुविधा में निवेश करेगी और ग्राहक को रसायन की आपूर्ति करेगी।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 1:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement