facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Jubilant Foodworks की डीपी यूरेशिया में अतिरिक्त 51.16% हिस्सेदारी लेने की योजना

Advertisement

डीपी यूरेशिया के पास तुर्किए, अजरबैजान और जॉर्जिया में डोमिनोज पिज्जा ब्रांड के फ्रेंचाइजी अधिकार हैं।

Last Updated- November 28, 2023 | 3:55 PM IST
Jubliant Foodworks
Representative Image

जूबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि वह डोमिनोज पिज्जा की फ्रेंचाइजी कंपनी डीपी यूरेशिया में अतिरिक्त 51.16 प्रतिशत हिस्सेदारी का करीब 670 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की तैयारी में है।

कंपनी के पूर्ण-स्वामित्व वाली इकाई जूबिलेंट फूडवर्क्स नीदरलैंड्स (जेएफएन) के पास डीपी यूरेशिया में फिलहाल 48.84 प्रतिशत हिस्सेदारी है। डीपी यूरेशिया के पास तुर्किए, अजरबैजान और जॉर्जिया में डोमिनोज पिज्जा ब्रांड के फ्रेंचाइजी अधिकार हैं।

जूबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी इकाई जेएफएन डीपी यूरेशिया में अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण खुली पेशकश, बाजार से खरीद और शेयर पूंजी के जरिये करने की योजना बना रही है। कंपनी के मुताबिक, पूरी तरह नकद में होने वाले इस सौदे का कुल मूल्य करीब 7.33 करोड़ यूरो (लगभग 670 करोड़ रुपये) रहने का अनुमान है।

इस अधिग्रहण के लिए वित्त का इंतजाम एचएसबीसी से दीर्घावधि ऋण-सुविधा के जरिये किया जाएगा। जेएफएल ने कहा कि वह अपनी तरफ से इस ऋण की गारंटी देगी।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 3:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement