facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jubilant FoodWorks ने मारा लंबा हाथ, coca cola india के साथ करार

Advertisement

एमओयू के मुताबिक, यह करार दोनों पक्षकारों के बीच 1 अप्रैल से लागू होगा।

Last Updated- December 26, 2024 | 10:55 PM IST
Jubilant Bhartia will buy 40 percent stake in Coca-Cola's bottling unit जुबिलैंट भरतिया खरीदेगा Coca-Cola की बॉटलिंग इकाई में 40 फीसदी हिस्सा

क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चेन मसलन डोमिनोज पिज्जा, डंकिन डोनट्स का फ्रैंचाइजी अधिकार रखने वाली जुबिलैंट फूडवर्क्स ने कोका कोला इंडिया संग एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वह अप्रैल से कोका कोला के विभिन्न उत्पादों की खरीद करेगी। कंपनी ने एक्सचेंज को भेजी सूचना में ये बातें कही है।

एमओयू के मुताबिक, यह करार दोनों पक्षकारों के बीच 1 अप्रैल से लागू होगा। कोका कोला इंडिया के पास विभिन्न उत्पादों का पोर्टफोलियो है, जिसमें लिम्का, स्प्राइट, थम्स अप जैसे ब्रांड शामिल हैं। एक्सचेंज को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा, हम स्पार्कलिंग बेवरिजेज उत्पाद और कुछ अन्य निश्चित उत्पाद कोका कोला कंपनी के अधिकृत बॉटलर से खरीदेंगे, जैसा कि एमओयू में पारिभाषित किया गया है। जुबिलैंट फूडवर्क्स ने भी अपनी सूचना में कहा है कि वह एमओयू के मुताबिक उत्पादों की विपणन गतिविधियों को भी अंजाम देंगे।

इस महीने अटलांटा की कोका-कोला ने ऐलान किया था कि वह जुबिलैंट भरतिया समूह के साथ करार के करीब हैं, जिसके तहत स्थानीय बॉटलिंग इकाई हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स की 40 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी। यह कदम कोका-कोला कंपनी की तरफ से वैश्विक स्तर पर बॉटलिंग परिचालन की रीफ्रैंचाइजिंग की रणनीति का हिस्सा है, जो परिसंपत्ति हल्का करने की रणनीति के तहत किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement