facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत में Domino’s Pizza ब्रांड को चलाने वाली जुबिलेंट फूडवर्क्स DP Eurasia में खरीदेगी बाकी बची हिस्सेदारी

JFL के पूर्ण-स्वामित्व वाली इकाई जुबिलेंट फूडवर्क्स नीदरलैंड बी वी (JFN) के पास डीपी यूरेशिया की 54.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Last Updated- January 16, 2024 | 7:38 PM IST
Jubilant FoodWorks shares at 52 week high, market gains due to Domino's expansion and better quarterly results Jubilant FoodWorks का शेयर 52 हफ्ते के हाई पर, डोमिनोज के विस्तार और बेहतर तिमाही नतीजों से बाजार में बढ़त

जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (Jubilant Foodworks Ltd) ने मंगलवार को कहा कि वह तुर्की, अजरबैजान और जॉर्जिया में डोमिनोज पिज्जा ब्रांड की फ्रेंचाइजी कंपनी डीपी यूरेशिया (DP Eurasia ) के शेष 45.33 प्रतिशत शेयर एक खुली पेशकश (open offer_ के जरिये हासिल करने की योजना बना रही है। जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (JFL) ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि खुली पेशकश में 8.51 करोड़ यूरो (लगभग 769.54 करोड़ रुपये) तक के अधिग्रहण सौदे का प्रस्ताव रखा जाएगा।

फिलहाल JFL के पूर्ण-स्वामित्व वाली इकाई जुबिलेंट फूडवर्क्स नीदरलैंड बी वी (JFN) के पास डीपी यूरेशिया की 54.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

JFN डीपी यूरेशिया के स्वतंत्र निदेशकों के साथ सौदे की शर्तों और डीपी यूरेशिया की संपूर्ण जारी और बकाया शेयर पूंजी के लिए अंतिम नकद प्रस्ताव को लेकर एक समझौते पर पहुंच गयी है। इसके लिए प्रति शेयर 110 पेंस (1.28 यूरो) की कीमत तय की गई है।

JFL ने कहा कि डीपी यूरेशिया की बची हुई 45.33 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए कुल खरीद प्रस्ताव 8.51 करोड़ यूरो (लगभग 769.54 करोड़ रुपये) तक होगा। इस हिस्सेदारी अधिग्रहण के फंडिंग के लिए JFN HSBC से प्राप्त मौजूदा सावधि ऋण सुविधा का इस्तेमाल करेगी। इससे पहले JFL ने 28 नवंबर, 2023 को 7.33 करोड़ यूरो (लगभग 670 करोड़ रुपये) की कीमत पर डीपी यूरेशिया एनवी में अतिरिक्त 51.16 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा की थी।

JFL जुबिलेंट भरतिया ग्रुप (Jubilant Bhartia Group) का हिस्सा है और यह भारत की सबसे बड़ी त्वरित सेवा ऑपरेटर है। इसके पास भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल के लिए डोमिनोज पिज्जा के विशेष मास्टर फ्रेंचाइज अधिकार हैं।

इसके अलावा JFL के पास भारत में डंकिन रेस्तरां और भारत, बांग्लादेश, नेपाल एवं भूटान में पॉपीज़ रेस्तरां के अधिकार भी हैं। इसके पास निजी स्वामित्व वाला रेस्तरां ब्रांड हॉन्ग्स किचन भी है।

First Published - January 16, 2024 | 7:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट