facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोफी बायोसाइंसेज में हिस्सेदारी बेचेगी जुबिलेंट फार्मा, डील की अनुमानित रा​शि 13.943 करोड़ डॉलर

Advertisement

13.943 करोड़ डॉलर में पूरी 25.8 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेचने की है योजना

Last Updated- January 28, 2024 | 9:31 PM IST
No threat to the dollar डॉलर को खतरा नहीं

Jubilant Pharma की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जुबिलेंट फार्मा (जेपीएल) अमेरिका की थेरानो​स्टिक्स कंपनी सोफी बायोसाइंसेज में अपनी पूरी 25.8 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी 13.943 करोड़ डॉलर की अनुमानित रा​शि में बेचने जा रही है। जुबिलेंट फार्मा ने रविवार को यह घोषणा की।

जुबिलेंट फार्मा ने नवंबर 2020 में सोफी बायोसाइंसेज में 2.5 करोड़ डॉलर का निवेश किया था और अब वह अपने निवेश से पूरी तरह बाहर निकलने की योजना बना रही है। सोफी बायोसाइंसेज उत्तरी अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म ट्रिलांटिक कैपिटल पार्टनर्स के साथ विलय की तैयारी कर रही है।

यह सौदा 30 जून, 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है, जो सामान्य शर्तों और विनियामकी मंजूरी पर निर्भर करता है। यह विलय पूरा होने पर जुबिलेंट फार्मा को 11.363 करोड़ डॉलर मिलने का अनुमान है, साथ ही भविष्य में विशिष्ट उपलिब्ध हासिल होने पर 2.58 करोड़ डॉलर अतिरिक्त मिलेंगे।

कंपनी ने रविवार को नियामक सूचना में कहा कि इस हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग जुबिलेंट फार्मा द्वारा कर्ज का बोझ कम करने और पूंजीगत व्यय के लिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement