facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Juniper Green Energy गुजरात में रिन्यूएबल एनर्जी पर 8,000 करोड़ इन्वेस्ट करेगी

Advertisement

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में तीन जनवरी 2024 को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

Last Updated- January 04, 2024 | 9:24 PM IST
Green Energy
Representative Image

जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने 8,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक गीगावॉट की पवन तथा सौर परियोजनाएं विकसित करने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौता किया है।

कंपनी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन 2024 के लिए निवेश संवर्धन गतिविधि के दौरान गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू 8,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ राज्य में एक गीगावॉट की पवन तथा सौर परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी सहयोग का प्रतीक है।

Also Read: टेक वर्ल्ड के 7 बड़े शेयर लुढ़के, मार्केट वैल्यू 383 अरब डॉलर घटी; Apple को सबसे ज्यादा नुकसान

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में तीन जनवरी 2024 को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह भारत के नवीकरणीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जुनिपर ग्रीन एनर्जी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Also Read: UPI से पेमेंट करते हैं, तो 2024 में 5 प्रमुख बदलावों को जरूर जान लें

जुनिपर ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेश मनसुखानी ने बयान में कहा, ‘‘ हम इस महत्वपूर्ण उद्यम में गुजरात सरकार के साथ साझेदारी करके खुश हैं। यह समझौता ज्ञापन टिकाऊ तथा समृद्ध भविष्य के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता का दर्शाता है।’’

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement