facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Jupiter Wagons Q4 Results: कंपनी का नेट प्रॉफिट दोगुना से अधिक होकर 104 करोड़ रुपये पर

Advertisement

आलोच्य तिमाही में जेडब्ल्यूएल की कुल आय बढ़कर 1,121.34 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 712.71 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- May 08, 2024 | 3:50 PM IST
jupiter wagon
Representative Image

Jupiter Wagons Q4 Results: परिवहन समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी ज्यूपिटर वैगन्स लिमिटेड (जेडब्ल्यूएल) की मार्च तिमाही में आय बढ़ने से एकल आधार पर शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 104.22 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 40.78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। आलोच्य तिमाही में जेडब्ल्यूएल की कुल आय बढ़कर 1,121.34 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 712.71 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी को डबल-डेकर वाहन ढुलाई वैगन के चार रेक के निर्माण और आपूर्ति के लिए कुल 100 करोड़ रुपये का ऑर्डर भी मिला। मार्च, 2024 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 7,101.66 करोड़ रुपये थी।

जेडब्ल्यूएल रेल, सड़क और समुद्री परिवहन सहित व्यापक आवागमन समाधान मुहैया कराती है। इसकी मौजूदगी वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन (सीईवी) खंड में भी है।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 3:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement