facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मर्जर से ठीक पहले एचडीएफसी ने HDFC Life में खरीदी 0.7 प्रतिशत हिस्सेदारी, कुल स्टेक 50% से हुआ ज्यादा

Advertisement

लगातार दो दिनों में हुई ताजा खरीदारी से एचडीएफसी लाइफ में एचडीएफसी की हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा

Last Updated- June 29, 2023 | 11:05 AM IST
HDFC Bank merger

प्रमोटर कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प (HDFC) ने बुधवार को थोक सौदों के जरिये अपनी सब्सिडियरी कंपनी एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) में 0.77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।

एक्सचेंजों के पास उपलब्ध थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी ने 674 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 1.65 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इससे पहले मंगलवार को एचडीएफसी ने खुले बाजार लेनदेन के जरिये एचडीएफसी लाइफ में 0.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

मार्च तिमाही तक, एचडीएफसी के पास निजी बीमा कंपनी में लगभग 48.65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। हालांकि, लगातार दो दिनों में हुई ताजा खरीदारी से एचडीएफसी लाइफ में एचडीएफसी की हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा हो गई है।

रेगुलेटर्स की लगभग सभी मंजूरियों के साथ एचडीएफसी और इसकी बैंकिंग सहायक कंपनी एचडीएफसी बैंक का रिवर्स विलय 1 जुलाई से प्रभावी होगा।विलय को मंजूरी देने और मंजूरी देने के लिए एचडीएफसी और बैंक के बोर्ड 30 जून को कार्यालय समय के बाद अलग-अलग बैठक कर रहे हैं।

वहीं, एचडीएफसी के शेयर का कारोबार 13 या 14 जुलाई से अथवा 17 जुलाई से एचडीएफसी बैंक के शेयर के तौर पर शुरू हो जाएगा। सटीक तारीख बताना संभव नहीं है क्योंकि यह एक्सचेंज तय करता है।

बता दें कि इस विलय के लागू होने के साथ HDFC Bank दुनिया का 5वां सबसे वैल्यूएबल बैंक बन जाएगा। एचडीएफसी की दोनों इकाइयों के विलय को भारतीय उद्योग जगत के इतिहास में सबसे बड़ा एकीकरण सौदा माना जा रहा है।

एचडीएफसी बैंक ने 4 अप्रैल, 2022 को अपनी प्रवर्तक इकाई एचडीएफसी लिमिटेड के विलय पर सहमति जताई थी। विलय के बाद बनने वाली वित्तीय इकाई की एकीकृत संप​त्ति 18 लाख करोड़ रुपये से अ​धिक होगी।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 11:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement