facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Just Dial Q2 results: दूसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना होकर 154 करोड़ रुपये पर

Advertisement

सितंबर तिमाही में जस्ट डायल की परिचालन आय 284.83 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले समान तिमाही में यह 260.61 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 11, 2024 | 6:56 PM IST
Q2 Results Today

Just Dial Q2 results: स्थानीय सर्च इंजन जस्ट डायल लिमिटेड का दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 154 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जस्ट डायल ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 71.79 करोड़ रुपये रहा था। जस्ट डायल अब रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के नियंत्रण वाली इकाई है।

सितंबर तिमाही में जस्ट डायल की परिचालन आय 284.83 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले समान तिमाही में यह 260.61 करोड़ रुपये थी। सितंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 216.88 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 226.43 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 398.44 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में यह 318.53 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के मुख्य विकास अधिकारी श्वेतांक दीक्षित ने कहा कि जस्ट डायल ने मुख्य उत्पादों और परिचालन दक्षता पर बहुत ध्यान केंद्रित करके टिकाऊ और लाभदायक वृद्धि दर्ज की है।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 6:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement