facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

के कृत्तिवासन ने TCS के सीईओ का पदभार संभाला, कहा-‘आइए रोमांचक भविष्य की पटकथा लिखें’

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 10:29 PM IST

के कृत्तिवासन ने आज भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार संभाल लिया। कार्यभार संभालते ही कर्मचारियों को ईमेल के जरिये संबोधित करते हुए उन्होंने कंपनी के लिए रोमांचक भविष्य की पटकथा लिखने पर जोर दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने लिखा ‘चूंकि हम टीसीएस के अगले चरण में कदम रख रहे हैं, इसलिए हम ग्राहक संबंध और दोषरहित डिलिवरी पर दृढ़ ध्यान केंद्रित करने के साथ क्लाउड, साइबर सुरक्षा, 5जी, आईओटी, जनरेटिव एआई जैसे प्रमुख और उभरते क्षेत्रों में अपना निवेश जारी रखेंगे।’

ईमेल में उन्होंने लिखा कि वह मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक की भूमिका संभालते हुए उत्साहित हैं। उन्होंने लिखा ‘मैं निकट भविष्य में आपके साथ जुड़ने को उत्सुक हूं क्योंकि मैं यह नया रोमांचक सफर शुरू कर रहा हूं।’

कंपनी का शेयर गुरुवार को करीब एक प्रतिशत चढ़कर 3,323 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

कृत्तिवासन मुख्य कार्याधिकारी का कार्यभार संभालने से पहले कंपनी के सबसे बड़े कार्यक्षेत्र बीएफएसआई का नेतृत्व कर रहे थे और कंपनी के साथ डिलिवरी, बिक्री, ग्राहक प्रबंधन तथा कारोबार प्रबंधन जैसी विभिन्न कारोबारी भूमिकाओं में आगे बढ़ते रहे।

उन्होंने लिखा ‘मुझे आप में से कई लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला है और शाश्वत मित्रता बनाई है, जिसे मैं सबसे ज्यादा मानता हूं। मुझे विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अपने कई प्रमुख ग्राहकों के साथ काम करने और गहरे ग्राहक संबंध बनाने का अवसर भी मिला है। मैं इसी मित्रता और संबंधों के बल पर इस भूमिका में कदम रख रहा हूं।’

कृत्तिवासन द्वारा यह भूमिका संभालना महत्वपूर्ण है और यह बात भी महत्वपूर्ण है कि वह फर्म के लिए क्या योजना बनाते हैं क्योंकि पिछले छह साल में हालांकि कंपनी ने विकास किया है, लेकिन विकास की रफ्तार कम हो गई है। इन्फोसिस जैसी उसकी कुछ प्रतिस्पर्धी बेहतर वृद्धि दर दिखाने में कामयाब रही हैं।

कोविड के बाद डिजिटलीकरण की मांग में अचानक उछाल की वजह से पिछले कुछेक साल के दौरान जिस उद्योग में दो अंकों की वृद्धि देखी गई है, वह अब वृद्धि दर में नरमी का सामना करना कर रहा है।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement