facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kalpataru Projects International को 2,774 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

Advertisement

नए ऑर्डर में भारत में आवासीय भवनों के लिए डिजायन एवं निर्माण परियोजना भी शामिल है।

Last Updated- September 12, 2024 | 2:34 PM IST
Kalpataru Projects International
Representative image

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) और उसकी इकाइयों को 2,774 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में सूचीबद्ध सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनियों में से एक केपीआईएल ने अपनी अंतरराष्ट्रीय अनुषंगी कंपनियों के साथ 2,774 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर/ठेकों की अधिसूचना हासिल की है।

इनमें विदेशी बाजारों में ट्रांसमिशन एवं वितरण (टीएंडडी) कारोबार में नए ऑर्डर तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से हवाई अड्डे के विस्तार के लिए ईपीसी परियोजना शामिल हैं। नए ऑर्डर में भारत में आवासीय भवनों के लिए डिजायन एवं निर्माण परियोजना भी शामिल है।

केपीआईएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष मोहनोत ने बयान में कहा, “हम, विशेष रूप से हमारे टीएंडडी और बिल्डिंग्स एवं फैक्ट्रीज (बीएंडएफ) कारोबार में निरंतर ऑर्डरों की गति से प्रसन्न हैं।”

उन्होंने कहा कि एएआई से प्राप्त ऑर्डर से हम बढ़ते घरेलू हवाई अड्डा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे तथा हमारे ग्राहकों में विविधता आएगी। केपीआईएल विद्युत पारेषण एवं वितरण, बीएंडएफ, जलापूर्ति एवं सिंचाई, रेलवे, तेल एवं गैस पाइपलाइन, शहरी परिवहन (फ्लाईओवर एवं मेट्रो रेल), राजमार्ग और हवाई अड्डों में लगी सबसे बड़ी विशिष्ट ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण) कंपनियों में से एक है।

केपीआईएल वर्तमान में 30 से अधिक देशों में परियोजनाएं क्रियान्वित कर रही है। कंपनी 70 से अधिक देशों में मौजूद है।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 2:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement