facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कल्पतरु का मुनाफा दोगुना: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 89% बढ़ा

Advertisement

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनैशनल का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 89% बढ़कर 237 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Last Updated- November 01, 2025 | 10:10 AM IST
Q2 Results Today
Representative Image

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनैशनल का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 89 प्रतिशत बढ़कर 237.39 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजार को जुलाई-सितंबर तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की जानकारी दी। कल्पतरु ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 125.56 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 6,551.96 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 4,946.98 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 14,951 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है।

केपीआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष मोहनोत ने कहा, ‘हमने पिछली तिमाही की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए एक और तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है।’

Advertisement
First Published - November 1, 2025 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement