facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Kalyan Jewellers Q3 Results: मुनाफा 10 फीसदी बढ़कर 148.43 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 4:33 PM IST
Kalyan Jewelers- कल्याण ज्वैलर्स
BS

आभूषण कंपनी कल्याण ज्वेलर्स इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में 10.34 फीसदी बढ़कर 148.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तीमाही में 134.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की एकीकृत आय तीसरी तीमाही में 13.06 फीसदी बढ़कर 3,884.09 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 3,435.39 करोड़ रुपये थी।

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा, ‘सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद शादियों के सीजन की मांग के कारण सभी बाजारों में राजस्व बढ़ा है और शोरूम में ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।’ उन्होने कहा कि हाल ही में कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2023 में 52 शोरूम खोलने की अपनी योजना की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement