facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kalyani Group: पारिवारिक संपत्ति विवाद में समीर हिरेमठ ने की मध्यस्थता की मांग

Advertisement

समीर और पल्लवी, बाबा कल्याणी की छोटी बहन सुगंधा हिरेमठ के बच्चे है। हिरेमठ परिवार ने पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे की मांग की है।

Last Updated- July 22, 2024 | 11:19 PM IST
War breaks out between Gaurishankar and his elder brother Baba Kalyani for the group's properties
Baba Kalyani, Chairman & Managing Director, Bharat Forge

पुणे के कल्याणी समूह के अध्यक्ष बाबा कल्याणी और उनके भानजे-भानजी के साथ विवाद ने आज एक नया मोड़ लिया। दरअसल समीर हिरेमठ और उनकी बहन पल्लवी सवादी ने अपने मामा के साथ पारिवारिक विवाद खत्म करने के लिए पुणे के सिविल कोर्ट में प्रस्ताव दाखिल कर मध्यस्थता की मांग की है। समीर और पल्लवी, बाबा कल्याणी की छोटी बहन सुगंधा हिरेमठ के बच्चे है। हिरेमठ परिवार ने पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे की मांग की है।

आज की सुनवाई में हिरेमठ के वकील ने अदालत को बताया कि बाबा ने परिवार के बड़े बुजुर्गों पर जो आरोप लगाए हैं, वे बहुत परेशान करने वाले हैं और इससे परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। जब भाई-बहन ने मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा, तब बाबा के वकील ने किसी भी तरह की समझौते या मध्यस्थता की बात से इनकार कर दिया।

भाई-बहन ने इस साल की शुरुआत में पुणे के सिविल कोर्ट का रुख करते हुए कल्याणी परिवार के हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के विभाजन की मांग की थी। जवाब में बाबा कल्याणी ने कहा कि उनका परिवार हिंदू अविभाजित परिवार नहीं है। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि सुगंधा हिरेमठ के बच्चे होने के नाते भाई-बहनों का परिवार की किसी भी संपत्ति में कोई अधिकार नहीं है।

कल्याणी समूह के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि पुणे की अदालत में कल्याणी परिवार के हिंदू अविभाजित परिवार की कथित संपत्तियों के विभाजन की मांग करने के लिए एक निराधार मुकदमा दायर करने के बाद दोनों ने अब अदालत से विवाद की मध्यस्थता के लिए अनुमति देने की मांग की है।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement