facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कामधेनु पेंट्स का 2027-28 तक 1,000 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य: CMD

कामधेनु समूह ने हाल ही में भारत में दो खंडों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए अपने पेंट और इस्पात कारोबार को अलग किया था।

Last Updated- June 19, 2023 | 9:24 PM IST
Tata Communications profit growth

कामधेनू पेंट्स अगले तीन वर्षों में अपने राजस्व को चार गुना बढ़ाकर इसे 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य बना रही है। कंपनी के CMD सतीश कुमार अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने करीब 251 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।

कामधेनु समूह ने हाल ही में भारत में दो खंडों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए अपने पेंट और इस्पात कारोबार को अलग किया था। उन्होंने कहा, ‘हमें वित्त वर्ष 2027-28 के अंत तक राजस्व में चार गुना वृद्धि के साथ इसके 1,000 करोड़ रुपये तक होने की उम्मीद है। बीते वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 251 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।’

अग्रवाल ने आगे कहा कि कंपनी के उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ कामधेनु पेंट्स नए उत्पादों की पेशकश कर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। साथ ही देश के दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने डीलरों और वितरण नेटवर्क को वर्तमान में 4,000 से बढ़ाकर 8,000 से अधिक करके उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में विस्तार करेगी।

First Published - June 19, 2023 | 3:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट