facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

करीना कपूर ने ताजा फलों, सब्जियों के ब्रांड ‘Pluckk’ में हिस्सेदारी खरीदी

Advertisement

Pluckk ने बयान में करीना के साथ साझेदारी का ऐलान करते हुए कहा, ‘‘यह न केवल हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है बल्कि करीना भी कंपनी में एक हिस्सेदारी लेकर इससे जुड़ रही हैं।’’

Last Updated- August 10, 2023 | 4:20 PM IST
Kareena Kapoor Khan

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) ने ताजा फलों एवं सब्जियों की बिक्री करने वाले ब्रांड ‘प्लक’ (Pluckk) में हिस्सेदारी खरीदी है। इसके अलावा वह प्लक की ब्रांड अम्बैसडर भी होंगी।

हालांकि, इस साझेदारी से जुड़े वित्तीय पहलुओें का ब्योरा नहीं दिया गया है। प्लक ने बयान में करीना के साथ साझेदारी का ऐलान करते हुए कहा, ‘‘यह न केवल हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है बल्कि करीना भी कंपनी में एक हिस्सेदारी लेकर इससे जुड़ रही हैं।’’

यह भी पढ़ें : 2 अरब डॉलर से ज्यादा की कंपनी, करीब 11 स्टार्टअप; upGrad के ऑफिस में दी GST अधिकारियों ने दस्तक

वर्ष 2021 में स्थापित प्लक ताजा फलों एवं सब्जियों की बिक्री करने वाला अग्रणी ब्रांड है। फिलहाल इसका परिचालन मुंबई एवं बेंगलुरु शहरों में हो रहा है। आने वाले समय में इसके कारोबार का देश के अन्य शहरों में विस्तार करने की भी योजना है।

कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रतीक गुप्ता ने कहा, ‘‘करीना कपूर खान के साथ हमारी साझेदारी हमें बड़े लक्ष्य तक ले जाएगी। हमारा लक्ष्य ताजा फलों एवं सब्जियों का एक राष्ट्रीय स्तर का ब्रांड बनने का है।’’

यह भी पढ़ें : जब फूट-फूट कर रोने लगे Byju’s के फाउंडर… 22 अरब डॉलर वाली कंपनी की कैसे बदल गई तकदीर

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 4:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement