facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फॉक्सकॉन के 96.8 करोड़ डॉलर के निवेश को कर्नाटक सरकार की मंजूरी

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 9:50 PM IST
Foxconn

दक्षिणी राज्य कर्नाटक ने ताइवान की फॉक्सकॉन की इकाई की तरफ से 80 अरब रुपये (96.79 करोड़ डॉलर) के निवेश को मंजूरी दे दी है। इस निवेश से 50,000 नौकरियों का सृजन होगा। सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी।

दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर भारतीय राज्यों से बातचीत करती रही है, लेकिन अभी तक कर्नाटक में किसी तरह के निवेश योजना की घोषणा नहीं की थी।

इस निवेश के बारे में फॉक्सकॉन ने रॉयटर्स के सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया।

ऐपल की सप्लायर को एयरपॉड बनाने का ऑर्डर मिला है और उसने वायरलेस इयरफोन बनाने के लिए भारत में प्लांट लगाने की योजना बनाई है। पिछले हफ्ते सूत्रों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी थी।

चीन में कोविड से जुड़ी सख्त पाबंदियों के बाद ऐपल अपना उत्पादन धीरे-धीरे चीन से बाहर करने जा रही है। इन पाबंदियों की वजह से वहां नए आईफोन व अन्य उपकरणों के विनिर्माण में अवरोध खड़ा हुआ।

तकनीकी दिग्गज पेइचिंग (Beijing) व वॉशिंगटन के बीच तनाव के कारण अपने कारोबार पर किसी तरह का असर नहीं पड़ने देना चाहता है।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement