facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

KEC International को भारत, विदेशी बाजारों में मिलीं 1,005 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

Advertisement

KEC International को घरेलू और विदेशों बाजारों में विभिन्न प्रकार के केबल की आपूर्ति के ऑर्डर मिले हैं।

Last Updated- November 21, 2023 | 12:10 PM IST
KEC international
Representative Image

इंजीनियरिंग कंपनी केईसी इंटरनेशनल को अपने रेलवे और केबल सहित अपने विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए 1,005 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं मिली हैं। आरपीजी समूह की कंपनी को घरेलू बाजार के साथ-साथ पश्चिम एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका में पारेषण और वितरण तथा केबलिंग के लिए परियोजनाएं मिली हैं।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि रेलवे क्षेत्र में उसे भारत में पारंपरिक खंड में 25 केवी ओवरहेड विद्युतीकरण (ओएचई) और संबंधित कार्यों का ऑर्डर मिला है। कंपनी को घरेलू और विदेशों बाजारों में विभिन्न प्रकार के केबल की आपूर्ति के ऑर्डर मिले हैं।

केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विमल केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम विशेष रूप से रेलवे में ऑर्डर से उत्साहित हैं, जो पारंपरिक रेल खंड में हमारी ऑर्डर बुक को और मजबूत करता है।’’

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 12:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement