facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

YES Bank के शेयर पर रखें नजर, आज खत्म हो रहा है SBI का लॉक इन पीरियड

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 11:41 AM IST

शेयर मार्केट में आज यानी 6 मार्च को यस बैंक के शेयर फोकस में हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने यस बैंक में निवेश किया है। जिसका लॉक-इन पीरियड आज यानी 6 मार्च 2023 को समाप्त हो रहा है।

ऐसे में इस बात पर निगाहें है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लॉक-इन पीरियड समाप्त होने के बाद क्या यस बैंक का साथ छोड़ेंगे या नहीं?

बता दें, सोमवार सुबह यस बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन कुछ ही देर बाद कंपनी के शेयर फिर से हरे निशान के ऊपर ट्रेड करने लगे। 10.40 मिनट पर यस बैंक एक शेयर का भाव बीएसई में 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.97 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

SBI के अलावा इन बैंकों का भी समाप्त हो रहा है लॉक इन पीरियड

स्टेट बैंक के अलावा एक्सिस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक आदि का लॉक इन पीरियड 13 मार्च 2023 को समाप्त हो रहा है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अगर ये सभी बैंक लॉक-इन पीरियड समाप्त होने के बाद प्रॉफिट बुक करते हैं तो यस बैंक के लिए नया संकट पैदा सकता है।

गौरतलब है कि इन सभी बैंकों ने यस बैंक में तब निवेश किया था जब कंपनी के एक शेयर का भाव 10 रुपये था। यानी इन 3 सालों में इन बैंकों को 60 प्रतिशत से अधिका का फायदा हुआ है।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 11:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement