facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

McLeod Russe का नियंत्रण वापस लेने के लिए, खेतान समूह का IL&FS के साथ समाधान

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 10:09 PM IST
Khaitan Group settles with IL&FS to take back control of McLeod Russe
BS

देश की सबसे बड़ी थोक चाय उत्पादक और बृजमोहन खेतान समूह का हिस्सा – मैकलॉयड रसेल इंडिया (McLeod Russel India) के प्रवर्तक आईएलऐंडएफएस इन्फ्रास्ट्रक्चर डेट फंड (IL&FS Infrastructure Debt Fund) के साथ अदालत के बाहर समाधान पर पहुंच गए हैं। कई स्रोतों से यह जानकारी मिली है।

अंतरिम समाधान पेशेवर (IRP) द्वारा कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) से निकलने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (NCLT) के कोलकाता पीठ के पास आवेदन किया गया है। NCLT द्वारा आवेदन मंजूर किए जाने के बाद मैकलॉयड दिवाला कार्यवाही से बाहर हो जाएगी।

IRP रितेश प्रकाश अदातिया ने कहा कि ऋण शोधन अक्षमता और दिवाला संहिता (IBC) की धारा 12ए के तहत CIRP से निकासी के लिए 6 मई को NCLT के कोलकाता पीठ के पास आवेदन दायर किया गया था।

Also Read: NCLAT से मैकलॉइड रसेल को मिली अंतरिम राहत

उन्होंने कहा ‘मैकलॉयड रसेल के खिलाफ CIRP के लिए आवेदक IL&FS इन्फ्रास्ट्रक्चर डेट फंड के निर्देश पर आवेदन दायर किया गया है। मैंने IL&FS से फॉर्म FA प्राप्त करने के बाद आवेदन दायर किया है।’ फॉर्म FA, CIRP वापस लेने के लिए आवेदन होता है।

खेतान समूह के करीबी सूत्रों ने संकेत दिया कि आवेदन अब प्रक्रियाधीन है। IL&FS समूह के प्रवक्ता ने टिप्पणी नहीं की क्योंकि मामला विचाराधीन था।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement