facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय फुटवियर बाजार में तेजी से पांव पसारने को तैयार KICL, जोडिज और जीतलो ब्रांड्स का किया अधिग्रहण

Advertisement

कोठारी इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन ने जोडिज और जीतलो ब्रांड्स का अधिग्रहण कर किफायती फुटवियर बाजार में एंट्री की है, जहां 2030 तक खपत दोगुनी होने की उम्मीद है।

Last Updated- August 05, 2025 | 9:50 PM IST
Footwear prices
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डीसी कोठारी समूह की इकाई कोठारी इंड​स्ट्रियल कॉर्पोरेशन (केआईसीएल) ने जोडिज, जीतलो और फुटवियर से जुड़े अन्य उप-ब्रांडों का अधिग्रहण किया है। कंपनी इस ‘सबसे तेजी से बढ़ती उपभोक्ता श्रेणी’ में कारोबार करना चाह रही है।

ये ब्रांड कीमत और गुणवत्ता के प्रति सजग आम जन के बाजार की जरूरतों को पूरा करते हैं।  इमकी कीमत प्रति जोड़ी 1,000 रुपये से कम है। यह ऐसी श्रेणी है जिसकी देश की कुल फुटवियर खपत में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इसका सालाना कारोबार 80,000 से 85,000 करोड़ रुपये है। चेन्नई की इस कंपनी ने अधिग्रहण के मूल्य पर कोई टिप्पणी किए बिना बयान में कहा कि यह अधिग्रहण ब्रांडेड फुटवियर और एक्सेसरीज श्रेणी में उसकी आधिकारिक शुरुआत है। 

कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन जिन्ना रफीक अहमद ने कहा, ‘हमें जोडिज, जीतलो और अन्य संबद्ध उप-ब्रांडों के कामयाब अधिग्रहण की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। इस अधिग्रहण से केआईसीएल को सबसे तेजी से बढ़​ती और सीमित सेवा वाली उपभोक्ता श्रे​णियों में तुरंत पैर जमाने का मौका मिलेगा।’

केआईसीएल के निदेशक एन मोहन ने कहा, ‘इस अहम श्रेणी में यह प्रवेश खास है क्योंकि भारतीय फुटवियर की खपत बढ़ने की उम्मीद है और युवा, समझदार उपभोक्ताओं के मामले में यह श्रेणी उपयोगिता से खुद को अभिव्यक्त करने की दिशा में विकसित हो रही है।’ प्रति व्यक्ति फुटवियर खपत 1.9 जोड़ी प्रति वर्ष है और साल 2030 तक यह दोगुनी होने की उम्मीद है। इसलिए मूल्य संचालित, फैशन के अनुकूल उत्पादों के लिए ‘भारत में अपार अवसर हैं।’

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement