facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केकेआर और पीएसपी ने किया लाइटहाउस लर्निंग में निवेश, स्कूल नेटवर्क का विस्तार करने पर जोर

Advertisement

लाइटहाउस ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे उसके विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है

Last Updated- November 25, 2025 | 10:54 PM IST
KKR

मौजूदा निवेशक केकेआर ने कनाडा के पब्लिक सेक्टर पेंशन इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीएसपी इन्वेस्टमेंट्स) के साथ मिलकर लाइटहाउस लर्निंग ग्रुप (जो पहले यूरोकिड्स इंटरनैशनल था) में निवेश किया है। इस नवीनतम फंडिंग का उपयोग प्रमुख शहरों में लाइटहाउस लर्निंग के स्कूल नेटवर्क का विस्तार करने, उसकी शिक्षण और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने और उसके प्लेटफॉर्म पर परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए किया जाएगा। लाइटहाउस ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे उसके विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि केकेआर ने 2019 में कंपनी में शुरुआती निवेश किया था। वह अपनी बड़ी हिस्सेदारी बनाए रखेगा और वृद्धि को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। केकेआर ने यह निवेश मुख्य रूप से अपने एशियन फंड-4 और केकेआर प्रबंधित अन्य पूंजी से किया है।

लाइटहाउस लर्निंग यूरोकिड्स, कंगारू किड्स, यूरोस्कूल, बिलाबॉन्ग हाई इंटरनैशनल, सेंटर पॉइंट ग्रुप ऑफ स्कूल्स और हेरिटेज एक्सपीरियंसल जैसे प्रमुख प्रीस्कूल और के-12 ब्रांड संचालित करता है। वह देश भर में 1,850 से ज्यादा प्रीस्कूल और 60 के-12 स्कूलों के माध्यम से प्रतिदिन 1,90,000 छात्रों को सेवा प्रदान करता है।

समूह ने खुद के दम पर और अधिग्रहणों के माध्यम से अपना विस्तार किया है और बेंगलूरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र जैसे प्रमुख इलाकों में अपनी उपस्थिति मजबूत की है।

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement