facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

रिलायंस रिटेल में KKR ने और लगाए 2,069 करोड़ रुपये

Advertisement

केकेआर ने 2020 में भी कंपनी में 5,500 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

Last Updated- September 11, 2023 | 10:35 PM IST
Reliance Retail

वैश्विक निवेश फर्म केकेआर अपनी सहायक इकाई के जरिये रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 2,069.50 करोड़ रुपये का और निवेश करेगी। इसके एवज में केकेआर को रिलायंस रिटेल की 0.25 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। कंपनी ने कहा, ‘यह निवेश रिलायंस रिटेल वेंचर्स के 8.36 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर किया जा रहा है।

इक्विटी मूल्य के लिहाज से रिलायंस रिटेल वेंचर्स देश की चार शीर्ष कंपनियों में से एक बन गई है।’ इस निवेश के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक इकाई रिलायंस रिटेल में केकेआर की हिस्सेदारी 1.17 फीसदी से बढ़कर 1.42 फीसदी हो जाएगी।

केकेआर ने 2020 में भी कंपनी में 5,500 करोड़ रुपये का निवेश किया था। उस दौरान रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने 4.21 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्य पर विभिन्न वैश्विक निवेशकों से कुल 47,265 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी में निवेश करने वालों में सिल्वर लेक, मुबाडला, जनरल अटलांटिक आदि शामिल थे।

इस साल अगस्त में रिलायंस रिटेल ने कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी से 0.99 फीसदी शेयर के एवज में 8,278 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह निवेश 8.27 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्य पर किया गया था।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘कंपनी के निवेशक के तौर पर केकेआर से मिल रहे निरंतर सहयोग से हमें खुशी है। हम केकेआर के साथ अपनी साझेदारी को महत्त्व देते हैं। केकेआर का कंपनी में एक और निवेश रिलायंस रिटेल वेंचर्स के दृष्टिकोण और क्षमता में उनके मजबूत विश्वास को दर्शाता है।’

रिलायंस रिटेल वेंचर्स अपनी सहायक इकाइयों के जरिये भारत में सबसे बड़े रिटेल कारोबार का संचालन करती है। इसका देश भर में 18,500 से ज्यादा स्टोर हैं। केकेआर के सह-मुख्य कार्याधिकारी जो बे ने कहा, रिलायंस रिटेल वेंचर्स के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार करने पर हमें खुशी है।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement