facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोटक ऑल्टरनेट ने किया 1,445 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

अमेरिका व यूरोपीय यूनियन के नियामकों से मंजूरी से मैट्रिक वैश्विक स्तर की अहम दवा कंपनियों के साथ अपने संबंधों का फायदा उठाने के लिए तैयार है।

Last Updated- June 11, 2024 | 10:40 PM IST
Kotak- कोटक

कोटक महिंद्रा समूह की कोटक ऑल्टरनेट ऐसेट मैनेजर्स (Kotak Alternate Asset Managers) ने मैट्रिक्स फार्मा की ओर से किए जा रहे वियाट्रिस एपीआई बिजनेस के अधिग्रहण में 1,445 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। अधिग्रहण का यह सौदा कोटक स्ट्रैटजिक सिचुएशन फंड-2 के जरिये हुआ।

यह अधिग्रहण मैट्रिक्स को भारत की दूसरी सबसे बड़ी एपीआई कंपनी बना देगा। इस सौदे से मैट्रिक्स की पहुंच विस्तृत शोध और विकास क्षमता तक हो जाएगी, जिसमें 185 से ज्यादा वैज्ञानिकों की टीम और 600 से ज्यादा ड्रग मास्टर फाइल (डीएमएफ) की फाइलिंग शामिल है। अमेरिका व यूरोपीय यूनियन के नियामकों से मंजूरी से मैट्रिक वैश्विक स्तर की अहम दवा कंपनियों के साथ अपने संबंधों का फायदा उठाने के लिए तैयार है।

कोटक ऑल्टरनेट की मदद से मैट्रिक्स को थर्ड पार्टी सेल्स मजबूत बनाने और फार्मास्युटिकल कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट ऐंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन के क्षेत्र में और संभावनाएं तलाशने में मदद मिलेगी।

कोटक ऑल्टरनेट ऐसेट मैनेजर्स के प्रबंध निदेशक श्रीनी श्रीनिवासन ने कहा कि प्रमुख प्रबंधन के साथ अहम खरीद कोटक ऑल्टरनेट की सौदे की सोर्सिंग व स्ट्रक्चरिंग की क्षमता को दर्शाती है। साथ ही यह दवा उद्योग में हमारी विशेषज्ञता और मजबूत एपीआई कारोबार के लिए प्लेटफॉर्म बनाने की क्षमता बताती है, जिसकी हम खुद के दम पर और विलय-अधिग्रहण के जरिए वृद्धि कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : बिज़नेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement