facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

200% डिविडेंड का ऐलान! पंप बनाने वाली कंपनी ने बताई रिकॉर्ड डेट

Advertisement

KSB Ltd ने तगड़े तिमाही नतीजे पेश किए, मुनाफे में 33% की बढ़त, जानें रिकॉर्ड डेट और निवेशकों के लिए अहम डिटेल्स

Last Updated- February 27, 2025 | 6:48 PM IST
Dividend

भारत की दिग्गज पंप और वाल्व निर्माता KSB Ltd ने इस तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा 33% बढ़कर ₹73 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹54.9 करोड़ था। कंपनी की कमाई भी गजब की रही। KSB Ltd का रेवेन्यू 20.5% बढ़कर ₹726.4 करोड़ पहुंच गया, जो यह दिखाता है कि बाजार में इसके पंप और वाल्व की तगड़ी मांग बनी हुई है। वहीं, EBITDA 26.5% बढ़कर ₹85 करोड़ हो गया और मार्जिन भी बढ़कर 11.7% तक पहुंच गया।

निवेशकों के लिए खुशखबरी – डिविडेंड का तोहफा

अगर आप KSB Ltd के निवेशक हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने ₹4 प्रति शेयर (200% फेस वैल्यू ₹2 पर) फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड 2 मई 2025 की रिकॉर्ड डेट के आधार पर दिया जाएगा और 15 मई 2025 को होने वाली AGM में इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

शेयर बाजार में हलचल

कमाई के ऐलान से पहले KSB Ltd के शेयर 1.26% गिरकर ₹609.25 पर बंद हुए। लेकिन अब तगड़े नतीजों और डिविडेंड की खबर के बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है और स्टॉक में उछाल देखने को मिल सकता है!

KSB Ltd के बारे में

KSB Ltd जर्मनी की KSB ग्रुप का हिस्सा है और बिल्डिंग, इंडस्ट्री, माइनिंग और एनर्जी सेक्टर के लिए पंप, वाल्व और सिस्टम बनाती है। यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में बड़ा रोल निभा रही है।

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 6:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement