facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केएसके महानदी का मामला, अदाणी से बेहतर बोली की उम्मीद

Advertisement

अदाणी समूह द्वारा 27,000 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले बोलीदाता के रूप में उभरने के बाद ऐसा किया जा रहा है।

Last Updated- August 21, 2024 | 11:00 PM IST
Adani Group

बिजली उत्पादन क्षेत्र की दिवालिया कंपनी केएसके महानदी पावर कंपनी के ऋणदाता सितंबर के पहले सप्ताह में नीलामी का एक और दौर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। अदाणी समूह द्वारा 27,000 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले बोलीदाता के रूप में उभरने के बाद ऐसा किया जा रहा है।

बोलीदाताओं को कंपनी के लिए अदाणी की पेशकश से बेहतर पेशकश करने के लिए कहा जाएगा, जो छत्तीसगढ़ में 3,600 मेगावॉट की कोयला आधारित बिजली परियोजना का संचालन करती है। वर्तमान में कंपनी के पास 600 मेगावॉट की तीन सक्रिय इकाइयां हैं और बाकी इकाइयों निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। पिछले दौर में अदाणी ने कैप्री ग्लोबल, सरकारी स्वामित्व वाली एनटीपीसी, कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जिंदल स्टील ऐंड पावर, वेदांत जैसी कंई कंपनियों को पछाड़ दिया था।

बोलीदाताओं में से एक ने कहा कि वे इस परियोजना के लिए ‘स्विस चैलेंज’ के तहत बोली लगाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं, जिसके खातों में पहले से ही 9,000 करोड़ रुपये की नकदी है। चूंकि संयंत्र पहले से ही चालू है और पैसा कमा रहा है, इसलिए बोलीदाता इसे अधिग्रहण के लिए अच्छी परिसंपत्ति के रूप में देखा जा रहा है। ऋणदाताओं ने कंपनी के खिलाफ 29,330 करोड़ रुपये का दावा किया है, जिसे फर्म द्वारा अपने ऋण भुगतान में चूक करने के बाद साल 2020 में ऋण समाधान के लिए भेज दिया गया था।

ऋणदाताओं ने कंपनी के खिलाफ 29,330 करोड़ रुपये का दावा किया है, जिसे फर्म द्वारा अपने ऋण भुगतान में चूक करने के बाद 2020 में ऋण समाधान के लिए भेजा गया था। भारतीय स्टेट बैंक सहित कई बैंकों ने अपने बकाया का कुछ हिस्सा वसूलने के लिए अपने ऋण को परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनियों को बेच दिया है। केएसके महानदी ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के साथ बिजली खरीद समझौता किया हुआ था।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement