facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कुलमीत बावा को SAP में मिली प्रोन्नति, मुख्य राजस्व अधिकारी का संभालेंगे पद

Advertisement

अपनी नई भूमिका में बावा सैप की कृत्रिम मेधा, डेटा तथा एनालिटिक्स, स्वचालन तथा एकीकरण सहित दुनिया भर में सैप बीटीपी का वृद्धि संबंधी काम संभालेंगे।

Last Updated- January 12, 2024 | 11:34 PM IST
Kulmeet Bawa

जर्मनी की प्रौद्योगिकी कंपनी सैप ने अपने भारतीय उपमहाद्वीप के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक कुलमीत बावा को प्रोन्नत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का अधिकारी बनाया है। वह अब सैप बिजनेस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म (सैप बीटीपी) के मुख्य राजस्व अधिकारी बनाए गए हैं। बावा फरवरी तक अपनी मौजूदा भूमिका में बने रहेंगे तब तक सैप इंडिया अपने नए अधिकारी का चुनाव कर लेगी।

अपनी नई भूमिका में बावा सैप की कृत्रिम मेधा, डेटा तथा एनालिटिक्स, स्वचालन तथा एकीकरण सहित दुनिया भर में सैप बीटीपी का वृद्धि संबंधी काम संभालेंगे।

सैप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी क्लाउडियो मुरुजाबल ने कहा, ‘कुलमीत के पास व्यवसायों को ‘क्लाउड’ परिवर्तन के जरिये नए अवसर तलाशने, उनके डेटा को अनुकूलित करने और बिजनेस एआई के साथ नवाचार करने में मदद करने का व्यापक अनुभव है। मैं कुलमीत के इन कौशलों को दुनिया भर के ग्राहकों तक पहुंचाने की भूमिका में आने को लेकर उत्साहित हूं।’

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement