facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंसल्टिंग व्यवसाय से राजस्व बढ़ाएगी Kyndryl, भागीदारी बढ़ाने पर नजर

Advertisement

वर्ष 2022 में परामर्श व्यवसाय 14 प्रतिशत बढ़कर 266.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Last Updated- July 05, 2023 | 10:27 PM IST

आईबीएम की इन्फ्रास्ट्रक्चर सेवाओं को अलग करने के बाद गठित स्वतंत्र कंपनी किंड्रिल (Kyndryl) वर्ष 2025 तक अपने राजस्व में कंसल्टिंग व्यवसाय (consulting business) की भागीदारी बढ़ाकर 15 प्रतिशत करना चाहती है, जो मौजूदा समय में 13 प्रतिशत है।

किंड्रिल कंसल्ट के उपाध्यक्ष एवं पार्टनर आशिष कोठारी ने यह जानकारी दी है। वैश्विक तौर पर किंड्रिल के 10,000 से ज्यादा प्रैक्टिसनर हैं, जो परामर्श पर केंद्रित हैं।

कोठारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमारा मॉडल वैश्विक रूप से एकीकृत मॉडल है और हम इसका ज्यादातर लाभ भारतीय व्यवसाय के लिए भी उठाना चाहते हैं। हम अपने सभी तरह के कंसल्टिंग व्यवसाय (पार्टनर समेत) में निवेश बरकरार रखेंगे।’

किंड्रिल कंसल्ट की स्थापना पिछले साल एक अलग इकाई के तौर पर की गई थी, जिसमें उसके तकनीकी समेकन समाधान के साथ किंड्रिल की कंसल्टिंग दक्षता शामिल है। किंड्रिल कंसल्ट का मकसद नए और मौजूदा ग्राहकों को जटिल तकनीकी परिवेश में मदद करना और व्यावसायिक परिणामों में तेजी लाना है।

कंपनी ग्राहकों को तीन मुख्य क्षेत्रों में डिजिटल संबंधित बदलाव लाने में मदद कर रही है। कोठारी ने कहा, ‘पहला है दक्षता और वृद्धि के लिए आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना। दूसरा है खास ग्राहक अनुभव के लिए नवाचार। वहीं तीसरा मजबूत और सुरक्षित व्यवसाय तैयार करना।’

2022 में परामर्श व्यवसाय तेजी से बढ़ा

शोध फर्म गार्टनर के अनुसार वर्ष 2022 में परामर्श व्यवसाय 14 प्रतिशत बढ़कर 266.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। किंड्रिल ने अपने कंसल्टिंग राजस्व का अलग से खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह करीब 2 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है।

कंसल्टिंग ज्यादा मार्जिन वाला व्यवसाय है, जिसे देखते हुए इसमें राजस्व 1 प्रतिशत बढ़ने पर भी मार्जिन को बड़ी ताकत मिल सकती है। 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में किंड्रिल ने 17 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 7 प्रतिशत की गिरावट है।

यही वजह है कि वैश्विक तौर पर सबसे बड़ी कंसल्टिंग फर्म एक्सेंचर ने वित्त वर्ष 2022 में 34.1 अरब डॉलर का कंसल्टिंग राजस्व दर्ज किया, जो 25 प्रतिशत की वृद्धि है। यह 61.6 अरब डॉलर के उसके कुल राजस्व के 50 प्रतिशत से ज्यादा है।
नवंबर 2021 में, किंड्रिल ने फिनलैंड की सैमलिंक खरीदने के लिए समझौता किया।

इस अधिग्रहण का मकसद खासकर फिनलैंड और नॉर्डिक बाजारों में वित्तीय सेवाओं में परामर्श व्यवसाय बढ़ाना है।
किंड्रिल कंसल्ट फिनटेक, ऑटोमोटिव, रिटेल, और निर्माण जैसे कई क्षेत्रों के ग्राहकों के साथ काम करती है।

भारत में कंपनी के कुछ ग्राहकों में गोदरेज, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज, डॉ. लाल पैथ लैब्स, सोमानी सिरेमिक्स, और होल्सिम मुख्य रूप से शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement