facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्योटो की ‘ओमरॉन हेल्थकेयर’ तमिलनाडु में लगाएगी विनिर्माण इकाई

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 10:18 PM IST
Omron Healthcare

तमिलनाडु में जापान की कंपनियों की बढ़ती रुचि का संकेत मिल रहा है। स्वास्थ्य निगरानी और उपचार में विशेषज्ञता रखने वाली चिकित्सा उपकरण खंड में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों शुमार – क्योटो की ‘ओमरॉन हेल्थकेयर’ तिरुवल्लूर जिले में गुम्मिदीपोंडी तालुक के पेरूवोयल गांव में महिंद्रा के ‘ओरिजिन’ में अपनी पहली विनिर्माण इकाई के साथ आने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की जापान यात्रा की वजह से पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य ने लगभग 1,300 करोड़ रुपये की निवेश योजनाएं आकर्षित की हैं। स्टालिन की यात्रा के तहत सोमवार तक जापान की छह कंपनियों के साथ 819 करोड़ रुपये के निवेश के समझौते किए जा चुके हैं।

नाम न छापने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि राज्य में ओमरॉन का निवेश करीब 120-130 करोड़ रुपये रहने की संभावना है। आज एक सौदा होने के आसार हैं।

कंपनी ब्लड प्रेशर मॉनिटर समेत अपने पोर्टफोलियो के सभी उत्पादों का विनिर्माण तमिलनाडु से कर सकती है। संपूर्ण चिकित्सा प्रौद्योगिकी तंत्र का निर्माण करने के लिए राज्य सरकार इस खंड में अन्य कंपनियों को भी आकर्षित करने की उम्मीद कर रही है।

इस नए सौदे से राज्य के निवेश तंत्र को बढ़ावा मिलेगा, जहां मई में ह्युंडै मोटर जैसी कंपनियों की ओर से बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जो अगले 10 वर्षों की अवधि के दौरान राज्य में करीब 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। नए ईवी मॉडल पेश करने और उत्पादन बढ़ाने की योजना है।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement