facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L Catterton ने हल्दीराम में किया निवेश, ब्रांड और विस्तार पर मिलेगा फोकस

Advertisement

एल कैटरटन ने कहा कि यह साझेदारी हल्दीराम को फर्म की व्यापक क्षमताओं का लाभ उठाने में मदद करेगी

Last Updated- December 18, 2025 | 1:27 PM IST
Haldiram's
Representational Image

वैश्विक उपभोक्ता-केंद्रित निवेश फर्म एल कैटरटन (L Catterton) ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने भारतीय पैकेज्ड एथनिक फूड्स कंपनी हल्दीराम के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। हालांकि कंपनी ने निवेश की रकम का खुलासा नहीं किया है।

निवेश फर्म ने अपने बयान में कहा, “इस साझेदारी के जरिए हल्दीराम को एल कैटरटन की वैश्विक उपभोक्ता क्षेत्र की विशेषज्ञता, संचालन क्षमता और उद्योग नेटवर्क का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय प्रतिभा, समझ और संबंधों तक भी पहुंच मिलेगी।”

एल कैटरटन ने कहा कि यह साझेदारी हल्दीराम को फर्म की व्यापक क्षमताओं का लाभ उठाने में मदद करेगी, जिसमें भारत में एल कैटरटन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन संजीव मेहता का अनुभव भी शामिल है। संजीव मेहता पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर के चेयरमैन, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं।

ब्रांड और विस्तार पर मिलेगा फोकस

इस निवेश के जरिए हल्दीराम को ब्रांड बिल्डिंग, नए उत्पादों के विकास, सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन के बेहतर प्रबंधन, भौगोलिक विस्तार और टैलेंट डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता मिलेगी। यह साझेदारी स्नैक्स क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी को उसके मजबूत आधार, ब्रांड वैल्यू और विकास क्षमता के दम पर अंतरराष्ट्रीय विस्तार को तेज करने में भी मदद करेगी।

निवेश पर प्रतिक्रिया देते हुए संजीव मेहता ने कहा, “हल्दीराम एक प्रतिष्ठित भारतीय ब्रांड है, जो एथनिक स्नैक्स श्रेणी में अग्रणी है और पैकेज्ड स्नैक्स क्षेत्र में एक वैश्विक ब्रांड बनने की जबरदस्त क्षमता रखता है। हमें हल्दीराम का समर्थन करने और भारत के तेजी से विकसित हो रहे उपभोक्ता बाजार में इसके विकास को आगे बढ़ाने के साथ-साथ इसके ग्लोबलाइजेशन को गति देने की खुशी है।”

बता दें, एल कैटरटन के मौजूदा और पूर्व निवेशों में Cholula Hot Sauce, Farmley, Ferrara Candy Company, Goodles, Kettle Foods, Kodiak, Little Moons, NotCo, Planted और Plum Organics जैसे ब्रांड शामिल हैं।

पहले भी हो चुका है बड़ा निवेश

इससे पहले मार्च में, हल्दीराम ने इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC), अल्फा वेव ग्लोबल और सिंगापुर स्थित निवेश फर्म टेमासेक को कंपनी में हिस्सेदारी बेचने के समझौते किए थे। उस समय कंपनी का मूल्यांकन 10 अरब डॉलर किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, उस दौर में हल्दीराम ने करीब 6% हिस्सेदारी 600 मिलियन डॉलर में बेची थी, जो IHC और Alpha Wave Global को गई थी। वहीं टेमासेक ने कंपनी में 9% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया था।

Advertisement
First Published - December 18, 2025 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement