facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T Q4 Results: मुनाफे में 3% की मामूली गिरावट पर रेवेन्यू में 11% का उछाल, ₹38 डिविडेंड का ऐलान

Advertisement

मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में L&T का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 3% गिरकर 5,325 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 5,497 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था

Last Updated- May 05, 2026 | 7:27 PM IST
Larsen & Toubro (L&T stock)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दिग्गज कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के लिए यह तिमाही मुनाफे के मोर्चे पर थोड़ी सुस्त रही, लेकिन रेवेन्यू और ऑर्डर बुक के आंकड़ों ने इसकी मजबूत पकड़ को साबित किया है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में L&T का मुनाफा (Consolidated Net Profit) सालाना आधार पर करीब 3% गिरकर 5,325 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 5,497 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। हालांकि, अगर पिछली तिमाही (Q3) से तुलना करें, तो मुनाफे में 65% से ज्यादा की जबरदस्त बढ़त देखी गई है, क्योंकि तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 3,215 करोड़ रुपये था।

आय की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। चौथी तिमाही में L&T का रेवेन्यू 11% बढ़कर 82,762 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल 74,392 करोड़ रुपये था। कारोबार बढ़ने के साथ-साथ कंपनी के खर्चों में भी इजाफा हुआ है। इस तिमाही में कुल खर्च 11% बढ़कर 75,999 करोड़ रुपये रहा।

Also Read: Marico Q4 Results: मुनाफा 18% बढ़कर ₹408 करोड़ पर, निवेशकों के लिए 400% डिविडेंड का ऐलान

शेयरधारकों के लिए 38 रुपये का डिविडेंड

L&T के बोर्ड ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए 38 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर पर मिलने वाले इस डिविडेंड के लिए 22 मई (शुक्रवार) को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एस एन सुब्रमण्यन ने इन नतीजों पर संतोष जताया है। उन्होंने बताया कि इस साल कंपनी को मिलने वाले नए ऑर्डर्स ने 4 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड स्तर पार कर लिया है। उनके मुताबिक, भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में कंपनी की मजबूत मौजूदगी ने इस सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है।

नतीजों के दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच L&T का स्टॉक BSE 1.07% की गिरावट के साथ 4,056 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले एक महीने के प्रदर्शन को देखें तो कंपनी ने निवेशकों को 12.24 % से ज्यादा का रिटर्न मिला है। इस पूरे साल में अब तक स्टॉक में 21.87 से अधिक की तेजी दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - May 5, 2026 | 7:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement