facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

श्रम मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्सप्रेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Advertisement

चालक दल के कई सदस्यों ने यात्रा से पहले विश्राम के दौरान कमरा साझा करने को लेकर चिंताएं जताई है। इसके अलावा कई अन्य मुद्दे भी हैं।

Last Updated- December 03, 2023 | 11:03 PM IST
Air India Express to phase out business class seats next year एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले साल बिजनेस क्लास सीटें चरणबद्ध ढंग से हटाएगी

केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नोटिस एयरलाइन प्रबंधन और चालक दल के सदस्यों के बीच कुछ विवादों के संबंध में नियमों के कथित उल्लंघन के लिए भेजा गया है।

चालक दल के कई सदस्यों ने यात्रा से पहले विश्राम के दौरान कमरा साझा करने को लेकर चिंताएं जताई है। इसके अलावा कई अन्य मुद्दे भी हैं।

इस संबंध में, श्रम विभाग के समक्ष एक शिकायत दर्ज की गई थी और मामला औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के अनुसार सुलह के अधीन है। इस संबंध में एयर इंडिया एक्सप्रेस से पूछा गया, लेकिन वहां से फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है। एयरलाइन का पिछले साल जनवरी में टाटा समूह ने अधिग्रहण किया था।

Advertisement
First Published - December 3, 2023 | 11:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement