facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance में होने वाला है बड़ा बदलाव, तैयार हो रहे हैं ग्रोथ के 4 पावरफुल इंजन – गेम बदलने का पूरा प्लान

Advertisement

रिटेल, डिजिटल सर्विसेज, मीडिया-एंटरटेनमेंट और नई ऊर्जा पर फोकस कर रही रिलायंस; मुकेश अंबानी बोले – भारत के भविष्य को बदलने का वक्त आ गया है।

Last Updated- August 07, 2025 | 3:03 PM IST
Reliance Industries

देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने अपने भविष्य के रोडमैप का खुलासा किया है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को जारी किए गए शेयरधारकों के संदेश में बताया कि रिलायंस अब “हाई ग्रोथ” वाले नए प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से काम कर रही है। इनमें रिटेल, डिजिटल सर्विसेज, मीडिया-एंटरटेनमेंट और न्यू एनर्जी शामिल हैं।

पुराने उद्योगों को बदलने की तैयारी

मुकेश अंबानी ने कहा कि ये नए प्लेटफॉर्म पारंपरिक उद्योगों में बड़ा बदलाव लाएंगे और लंबे समय में भारत और दुनिया दोनों के उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे रिलायंस अपनी गोल्डन जुबली (50वीं वर्षगांठ) की ओर बढ़ रही है, हम ऐसे ग्रोथ इंजन तैयार कर रहे हैं जो टेक्नोलॉजी-फर्स्ट और इनोवेशन-लीड होंगे।”

कोर बिज़नेस में भी जारी रहेगा निवेश

अंबानी ने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी अपने पारंपरिक ऑयल-टू-केमिकल्स और ऑयल एंड गैस बिजनेस में निवेश करना जारी रखेगी, ताकि भारत की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा किया जा सके। साथ ही रिलायंस उन सेक्टर्स पर ध्यान दे रही है जो सस्टेनेबिलिटी, डिजिटल इनक्लूजन और कंज़्यूमर एम्पावरमेंट से जुड़े हों।

यह भी पढ़ें: BEL Dividend Alert: 90% डिविडेंड पाने का मौका! जानिए बुक क्लोजर डेट और जरूरी डिटेल्स

हर भारतीय की जिंदगी को बदलने का लक्ष्य

मुकेश अंबानी ने कहा, “चाहे वह भारत में खरीदारी करने का तरीका हो, डेटा इस्तेमाल करना हो, मनोरंजन देखना हो या घरों और बिजनेस को एनर्जी देना हो। रिलायंस हर क्षेत्र में बदलाव ला रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी का फोकस सिर्फ मुनाफे पर नहीं, बल्कि मकसद और कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ने पर है।

उन्होंने कहा कि रिलायंस की रणनीति मजबूत मूल्यों, संतुलित बैलेंस शीट और टैलेंटेड टीम पर आधारित है। उन्होंने कहा, “हमारे लोग हर काम में इनोवेशन और जुनून लाते हैं, और हमारे बोर्ड, साझेदार और शेयरधारक हमारे विजन पर विश्वास करते हैं।”

भारत और भविष्य पर भरोसा

अंबानी ने शेयरधारकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका विश्वास ही हमें साहस देता है कि हम नई सीमाएं पार करें और बड़े सपने देखें। उन्होंने कहा, “हमारी यात्रा संभावनाओं से भरी हुई है। भारत के भविष्य पर मजबूत भरोसे और नए आइडियाज, सबको साथ लेकर चलने और पर्यावरण का ध्यान रखने की सोच के साथ रिलायंस आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

हर क्षेत्र में विस्तार की तैयारी

मुकेश अंबानी की अगुवाई में रिलायंस अब अपनी पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकल रही है और ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और कंज़्यूमर प्लेटफॉर्म्स में बड़ा निवेश कर रही है। यही वजह है कि आज यह कंपनी भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन चुकी है।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement