facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta लिमिटेड में बड़े स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन, नई कंपनियों के लिए शीर्ष अधिकारियों की तलाश

Advertisement

वरिष्ठ प्रबंधन में कई बड़े इस्तीफों के बाद वेदांत नई गठित इकाइयों के लिए आंतरिक और बाहरी प्रतिभाओं की भर्ती में जुटी

Last Updated- February 20, 2025 | 10:31 PM IST
Vedanta

अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांत लिमिटेड कई वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों के इस्तीफे के बाद अपनी नई गठित कंपनियों के प्रबंधन के लिए सक्रिय रूप से शीर्ष स्तर की प्रतिभाओं को तलाश रही है। पिछले साल सितंबर से समूह में कई प्रमुख अधिकारियों ने नौकरी छोड़ी है। इनमें वेदांत एल्युमीनियम के मुख्य कार्य अधिकारी जॉन स्लेवन, तेल और गैस कारोबार के प्रमुख स्टीव मूर, बिजली कारोबार के प्रमुख विभव अग्रवाल और ईएसएल स्टील के मुख्य कार्य अधिकारी आशिष गुप्ता शामिल हैं। समूह के एक सूत्र ने कहा कि समूह नई गठित कंपनियों के प्रबंधन के लिए आंतरिक उम्मीदवारों पर भी विचार कर रहा है।

संपर्क करने पर वेदांत लिमिटेड के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि कंपनी प्रत्येक कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए असाधारण प्रतिभा को साथ जोड़ने की प्रक्रिया में है और यह भी कहा कि आगे की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि समूह अपनी रणनीतिक दृष्टि को क्रियान्वित करने के मामले में परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है, जिसमें उसकी विविध कारोबारी इकाइयों में मूल्य के उपयोग के उद्देश्य से नियोजित कारोबार विभाजन भी शामिल है। प्रवक्ता ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन इस विकास का स्वाभाविक हिस्सा है और कंपनी सभी स्तरों पर निरंतरता और मजबूती सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारे परिचालन वेदांत लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और वेदांत जिंक (एक अलग सूचीबद्ध इकाई) के मुख्य कार्य अधिकारी अरुण मिश्र तथा वेदांत रिसोर्सेज (लंदन स्थित नियंत्रक कंपनी) की नवनियुक्त मुख्य कार्य अधिकारी देशनी नायडू जैसी अधिकारियों के नेतृत्व में मजबूत बने हुए हैं।’

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement