facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Larsen and Toubro को आगरा मेट्रो के डिजाइन व निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट मिला

Advertisement

Larsen and Toubro ने बुधवार को बीएसई को दी सूचना में बताया, यह ठेका एलएंडटी के भारी नागरिक बुनियादी ढांचे खंड को मिला है।

Last Updated- October 16, 2024 | 12:21 PM IST
L&T
Representative image

इंजीनियरिंग व निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को आगरा मेट्रो के डिजाइन तथा निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) से एक ‘‘बड़ा’’ ठेका मिला है।

कंपनी ने बुधवार को बीएसई को दी सूचना में बताया, यह ठेका एलएंडटी के भारी नागरिक बुनियादी ढांचे खंड को मिला है। एलएंडटी 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये के बीच के मूल्य के ठेके को ‘‘ बड़ा ठेका ’’ बताती है।

कंपनी सूचना के अनुसार, उसे उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) से आगरा मेट्रो प्रथम चरण लाइन-2 के डिजाइन तथा निर्माण के लिए ठेका मिला है।

एलएंडटी के पूर्णकालिक निदेशक एवं वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (आधारभूत संरचना) एस. वी. देसाई ने कहा, ‘‘ एलएंडटी शहरी बुनियादी ढांचे के विकास में अग्रणी है। अपने रणनीतिक लक्ष्यों के अनुरूप भारत के मेट्रो नेटवर्क के आधुनिकीकरण में योगदान दे रही है।’’ लार्सन एंड टुब्रो 27 अरब अमेरिकी डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो कई भौगोलिक क्षेत्रों में परिचालन करती है।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 12:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement