facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Larsen & Toubro को महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचा विकास के लिए मिला ‘बड़ा’ कॉन्ट्रैक्ट

Advertisement

कंपनी ने ठेके के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया। हालांकि, वह 2,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये तक के ठेकों को ‘‘बड़ा’’ बताती है।

Last Updated- August 21, 2024 | 1:31 PM IST
L&T
Larsen & Toubro

इंजीनियरिंग व निर्माण समूह लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को महाराष्ट्र में एकीकृत बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक ‘‘बड़ा’’ ठेका मिला है। एलएंडटी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि ठेका एलएंडटी की परिवहन बुनियादी ढांचा इकाई को मिला है।

कंपनी ने ठेके के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया। हालांकि, वह 2,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये तक के ठेकों को ‘‘बड़ा’’ बताती है।

कंपनी सूचना के अनुसार, ‘‘ एलएंडटी को महाराष्ट्र में नवी मुंबई एअरपोर्ट इन्फ्लुएन्स नोटिफाइड एरिया (एनआईए) परियोजना के तहत नगर नियोजन योजना दो से सात में एकीकृत बुनियादी ढांचा विकास का ठेका मिला है।’’

ठेका शहर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडको) से मिला है। यह सड़कों के एकीकृत बुनियादी ढांचे के विकास, विभिन्न प्रमुख तथा लघु संरचनाओं के निर्माण व संबद्ध विद्युत कार्यों से जुड़ा है। एलएंडटी 27 अरब डॉलर की कंपनी है जो इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, हाई-टेक विनिर्माण तथा सेवाओं में जुड़ी है।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 1:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement