facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Larsen & Toubro को पश्चिम एशिया में बड़ा गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट मिला

Advertisement

Larsen & Toubro ने परियोजना का कोई वित्तीय विवरण नहीं दिया। कंपनी के वर्गीकरण के अनुसार, 5,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये के ठेके को बड़े ठेके में गिना जाता है।

Last Updated- March 14, 2024 | 3:22 PM IST
L&T
Representative Image

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को पश्चिम एशिया क्षेत्र में गैस पाइपलाइन परियोजना एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा कि इस ऑर्डर के तहत दो नई पाइपलाइन के इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के साथ-साथ मौजूदा पाइपलाइन गलियारे के समानांतर संबंधित कार्य शामिल हैं।

इसमें कहा गया कि प्रमुख तटवर्ती गैस पाइपलाइन परियोजना को कंपनी के हाइड्रोकार्बन खंड एलएंडटी एनर्जी हाइड्रोकार्बन- एलटीईएच द्वारा प्राप्त किया गया है।

एलएंडटी के पूर्णकालिक निदेशक और वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (ऊर्जा) सुब्रमण्यम शर्मा ने कहा, ‘‘यह अबतक हमें प्रदान की गई सबसे बड़ी अंतर्देशीय पाइपलाइन ईपीसी परियोजना है और हम इस रणनीतिक परियोजना में अपनी विशेषज्ञता लाने के लिए उत्साहित हैं।’’

कंपनी ने परियोजना का कोई वित्तीय विवरण नहीं दिया। कंपनी के वर्गीकरण के अनुसार, 5,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये के ठेके को बड़े ठेके में गिना जाता है।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 3:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement