facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लार्सन ऐंड टुब्रो को सऊदी अरब से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर मिला

Advertisement

लाल सागर क्षेत्र में अमाला परियोजना के लिए अक्षय ऊर्जा से संबंधित प्रणालियां लगाएगी फर्म

Last Updated- December 27, 2023 | 10:06 PM IST
L&T

लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) को सऊदी अरब से बिजली उत्पादन और जल प्रणाली से संबंधित 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने आज यह घोषणा की। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसे सऊदी अरब के लाल सागर क्षेत्र में अमाला परियोजना के लिए अक्षय ऊर्जा उत्पादन और बिजली संयंत्रों से संबंधित विभिन्न प्रणालियां स्थापित करने के वास्ते इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) ठेकेदार के रूप में चुना गया है।

अमाला सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिमी तट के साथ प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान नेचुरल रिजर्व में स्थित अत्यधिक लक्जरी गंतव्य है। L&T ने ऑर्डर के सटीक मूल्य का खुलासा नहीं किया है। बयान में कहा गया है कि ऑर्डर का मूल्य 5,000 करोड़ रुपये से लेकर 10,000 करोड़ रुपये के बीच है।

L&T ने कहा कि यूएई के स्वच्छ ऊर्जा बिजलीघर, मसदर और फ्रांस की बिजली इकाई ईडीएफ के कंसोर्टियम ने अमाला के डेवलपरों के साथ पूरी तरह से एकीकृत बिजली परियोजना के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं। L&T ने प्रायोजकों – ईडीएफ और मसदर के साथ ईपीसी समझौता किया है।

L&T को मिली परियोजना में ऑफ-ग्रिड अक्षय ऊर्जा प्रणाली शामिल है, जिसमें 250 मेगावॉट का सौर पीवी संयंत्र और 700 मेगावॉट से ज्यादा की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली शामिल है।

जल प्रणालियों में 37 एमएलडी का सीवॉटर रिवर्स ऑस्मोसिस संयंत्र, छह एमएलडी सीवेज उपचार संयंत्र, टैंक फार्म, पीने जल नेटवर्क, अपशिष्ट जल नेटवर्क और परिष्कृत अपशिष्ट नेटवर्क का निर्माण शामिल है। इस नवीनतम ऑर्डर के साथ L&T ने पश्चिम एशिया, खास तौर पर सऊदी अरब में ऑर्डर हासिल करने का सिलसिला जारी रखा है।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement