facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s कर्मचारियों के मुरझाए चेहरों पर लौटी हंसी, कंपनी ने मार्च का वेतन देना शुरू किया

Advertisement

Byju's ने कर्मचारियों को भेजे पत्र में इस देरी के लिए चार निवेशकों के समूह को जिम्मेदार ठहराया है।

Last Updated- April 09, 2024 | 11:16 PM IST
Byjus

बायजू ब्रांड की मालिक शिक्षा प्रौद्योगिकी फर्म थिंक एंड लर्न ने नौ दिन की देरी के बाद अपने कर्मचारियों को मार्च का वेतन देना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भुगतान प्रक्रिया अगले 10 दिन में पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे पत्र में इस देरी के लिए चार निवेशकों के समूह को जिम्मेदार ठहराया है।

बायजू ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा, ‘‘हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वेतन वितरण आज शुरू हो गया है और अगले 10 दिन में पूरा हो जाएगा। हमारे प्रयासों के बावजूद, चार विदेशी निवेशकों की कार्रवाई के चलते हमें अभी तक राइट इश्यू से जुटाए गए कोष तक पहुंच नहीं मिली है। इसके बावजूद, हमने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक उधारी का इंतजाम किया है।’’

Also read: boAt Data Breach: 75 लाख ग्राहकों का डेटा हुआ लीक, डार्क वेब पर जाने का खतरा

कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से संबंधित खर्चों सहित अपनी परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राइट इश्यू से 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए थे। हालांकि, चार निवेशकों – प्रोसस, जनरल अटलांटिक, सोफिना और पीक 15 ने राइट इश्यू के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में यह कहते हुए याचिका दायर की कि इससे कंपनी की शेयरधारिता में बदलाव होगा। इन निवेशकों को टाइगर और आउल वेंचर्स सहित अन्य शेयरधारकों का समर्थन भी मिला।

सूत्रों ने बताया कि निचले वेतनमान वाले 25 प्रतिशत कर्मचारियों को पूरा भुगतान मिलेगा, जबकि वरिष्ठ कर्मचारियों को आंशिक भुगतान मिलेगा।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 4:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement