facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Layoffs 2024: Flipkart में फिर होगी छंटनी, इस आधार पर जा सकती है 1000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी

Layoffs 2024: Flipkart पिछले वर्ष में किए गए काम के आधार पर जनवरी और फरवरी के बीच कर्मचारियों के प्रदर्शन का आकलन करती है।

Last Updated- January 26, 2024 | 11:23 AM IST
Google will invest 350 million dollars in Flipkart, IT company has a big plan regarding AI and Gen AI Flipkart में गूगल करेगी 35 करोड़ डॉलर का निवेश, AI और Gen AI को लेकर IT कंपनी का बड़ा प्लान
Representative Image

Flipkart Layoffs 2024: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) बड़ी छंटनी की तैयारी कर रही है। मीडिया खबरों के अनुसार, कंपनी खराब प्रदर्शन के आधार पर करीब 1,100 लोगों को नौकरी से निकाल सकती है। मामले से जुड़े-सूत्रों ने यह जानकारी दी।

किस आधार पर होगी छंटनी?

वॉलमार्ट समूह की कंपनी फ्लिपकार्ट पिछले वर्ष में किए गए काम के आधार पर जनवरी और फरवरी के बीच कर्मचारियों के प्रदर्शन का आकलन करती है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘वर्ष 2023 के लिए प्रदर्शन आकलन समाप्त होने के बाद कुल कार्यबल के लगभग पांच प्रतिशत को कंपनी से निकाला जा सकता है। आकलन का काम जनवरी में शुरू हुआ और लगभग कुछ और हफ्तों तक चलेगा।’’

बेंगलुरु स्थित ई-कॉमर्स दिग्गज के पेरोल पर लगभग 22,000 एम्प्लॉई हैं, जिनमें ई-कॉमर्स फैशन पोर्टल Myntra के कर्मचारी भी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, फ्लिपकार्ट प्रदर्शन आकलन के परिणामस्वरूप लगभग 1,100 लोग कंपनी से बाहर कर सकती है।
बता दें कि फ्लिपकार्ट की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर बच्चों के लिए सख्ती

25 जनवरी को फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कर्मचारियों के साथ एक टाउन हॉल आयोजित किया जहां उन्होंने कहा कि कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार हो रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे-जैसे कंपनी की इकनॉमिक यूनिट बेहतर होगी, कंपनी अपने आईपीओ को 2025 तक आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।

मनीकंट्रोल ने कंपनी की योजनाओं से अवगत एक सूत्र के हवाले से कहा, “फ्लिपकार्ट का ग्रोसरी बिजनेस ने काफी सकारात्मक गति दिखाई है और अच्छी तरह से बढ़ रहा है।”

कंपनी के सीईओ ने कहा कि फ्लिपकार्ट के यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्रोजेक्ट का वर्तमान में यूजर्स के एक छोटे समूह के साथ परीक्षण किया जा रहा है।

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू

ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट (Flipkart) की सब्सिडियरी कंपनी फ्लिपकॉर्ट इंटरनेट (Flipkart Internet) ने वित्त वर्ष-23 में 14,845 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 42 फीसदी ज्यादा है।

बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टॉफ्लर (Tofler) ने बताया कि फ्लिपकॉर्ट के मार्केटप्लेस ऑर्म यानी फ्लिपकॉर्ट इंटरनेट के कुल घाटे में 9 फीसदी की कमी आ गई और अब यह अब कम होकर 4,026 करोड़ रुपये हो गया।

 

First Published - January 26, 2024 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट