facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Layoffs News: Flipkart कर सकता है करीब 1500 एम्प्लॉइज की छंटनी

Advertisement

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने एम्प्लॉइज का परफॉर्मेंस रिव्यू कर रही है जिसे मार्च-अप्रैल तक पूरा करने की संंभावना है।

Last Updated- January 09, 2024 | 9:43 AM IST
Flipkart may set up thousands of dark stores for its quick commerce service Flipkart's Dark Stores: फ्लिपकार्ट भी झटपट पहुंचाएगी सामान, Walmart की कंपनी बना रही हजारों डॉर्क स्टोर
Representative Image

Flipkart Layoffs: Walmart के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कंपनी जल्द ही लगभग 1500 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाल सकती है।

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने एम्प्लॉइज का परफॉर्मेंस रिव्यू कर रही है जिसे मार्च-अप्रैल तक पूरा करने की संंभावना है। इसी आधार पर कंपनी कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

बता दें कि कंपनी अपने टोटल वर्कफोर्स की संखया से करीब 5-7 फीसदी कटौती करने वाली है।

यह भी पढ़ें : एयर इंडिया-विस्तारा का विलय 2025 तक होगा

क्यों होगी छंटनी?

Flipkart कथित तौर पर प्रॉफिटेबल बने रहने के लिए ऐसा कदम उठाने वाली है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लिपकार्ट ने फिलहाल नियुक्तियां भी रोक दी हैं। साथ ही कॉस्ट कंटिंग के लिए कंपनी ने पिछले साल से नए कर्मचारियों का अपॉइंटमेंट भी नहीं किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लिपकार्ट की इस छंटनी का असर फैशन पोर्टल Myntra में काम करने वाले कर्मचारियों पर नहीं होगा।

हालांकि, कंपनी ने छंटनी की खबर को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि कंपनी पहले भी एम्प्लॉइज के परफॉर्मेंस के आधार पर छंटनी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : EV चार्जिंग बाजार में 35 फीसदी भागीदारी चाहती है एवर

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू

ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट (Flipkart) की सब्सिडियरी कंपनी फ्लिपकॉर्ट इंटरनेट (Flipkart Internet) ने वित्त वर्ष-23 में 14,845 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 42 फीसदी ज्यादा है। बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टॉफ्लर (Tofler) ने बताया कि फ्लिपकॉर्ट के मार्केटप्लेस ऑर्म यानी फ्लिपकॉर्ट इंटरनेट के कुल घाटे में 9 फीसदी की कमी आ गई और अब यह अब कम होकर 4,026 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement