facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Layoffs: Sony Group करेगा छंटनी! 900 लोगों की जाएगी नौकरी- रिपोर्ट

Sony प्ले स्टेशन से लगभग 900 कर्मचारियों की नौकरी जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा, कंपनी लंदन में एक स्टूडियो को भी बंद कर सकती है।

Last Updated- February 28, 2024 | 9:46 AM IST
Sony India
Representative Image

जापानी प्रौद्योगिकी दिग्गज सोनी ग्रुप (Sony Group) अपने प्लेस्टेशन डिवीजन में छंटनी करने जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में इस खबर का दावा किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अमेरिका से लेकर एशिया तक अपने वीडियो-गेम डिविजन में करेगी।

कितने लोगों की जाएगी नौकरी?

सोनी प्ले स्टेशन से लगभग 900 कर्मचारियों की नौकरी जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा, कंपनी लंदन में एक स्टूडियो को भी बंद कर सकती है।

सोनी गेमिंग के सीईओ जिम रयान (CEO Jim Ryan) ने मंगलवार को कर्मचारियों को एक नोट के जरिए बताया कि कंपनी की सोनी इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट यूनिट अपने कर्मचारियों की संख्या में 8 प्रतिशत या लगभग 900 लोगों की कटौती कर रही है।

यह भी पढ़ें: आरोपों की जांच के लिए Zee Entertainment ने किया पैनल का गठन, न्यायमूर्ति सतीश चंद्र होंगे अध्यक्ष

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में सोनी के प्लेस्टेशन डिवाइस, साथ ही कई गेम डेवलपमेंट स्टूडियो शामिल हैं।

रयान ने कहा कि बीते कुछ महीनों में उभरते आर्थिक परिदृश्य और कंपनी को भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए हमने ये कठिन फैसला लिया है।

Sony Group Corp ने कहा कि इस छंटनी का असर गेम मेकर इनसोम्नियाक, नॉटी डॉग और गुरिल्ला पर भी पड़ेगा। बता दें कि ये सोनी ग्रुप की सबसे सफल कंपनियां हैं, जिनमें स्पाइडर-मैन, द लास्ट ऑफ अस, होराइजन जैसी फिल्में बनी थीं।

वीडियो गम इंडस्ट्री को हुआ तगड़ा नुकसान

इस साल वीडियो गम इंडस्ट्री में लगभग 6,000 से अधिक लोगों की नौकरियां गई हैं। क्योंकि कोरोना महामारी के बाद से गेमिंग कंपनियों को खर्च में मंदी और बढ़ते इंटरेस्ट रेट का सामना करना पड़ा है।

इस क्षेत्र में सोनी के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने एक्टिविज़न ब्लिज़ार्ड (Activision Blizzard) का अधिग्रहण पूरा करने के बाद पिछले महीने 1,900 कर्मचारियों की कटौती की।

यह भी पढ़ें: डिफेंस सेक्टर में अपनी पैठ बनाना चाहता है Adani Group, 3 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश की तैयारी

इसके अलावा, फोर्टनाइट स्टूडियो एपिक गेम्स (Epic Games) ने भी पिछले साल के अंत में 830 नौकरियों में कटौती की, जबकि लीग ऑफ लीजेंड्स के निर्माता, रायट गेम्स ने पिछले महीने 530 नौकरियों में कटौती की।

गेमिंग और टेक सेक्टर में दोनों पर छंटनी का असर पड़ा है। Amazon ने सैकड़ों नौकरियों में कटौती की है (इसकी वीडियो गेम-केंद्रित स्ट्रीमिंग सेवा Twitch सहित), और वीडियो प्लेटफ़ॉर्म Youtube का पुनर्गठन हुआ है।

First Published - February 28, 2024 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट